राज्य सरकार के तीन साल की उपलब्धियों पर आधारित कलेक्टोरेट में लगी छायाचित्र प्रदर्शनी
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की मिल रही जानकारी।
दल्लीराजहरा :- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के तीन साल पूरा होने के अवसर पर आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है।
छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम श्री विनायक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, श्री सुब्रत प्रधान, एस.डी.एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा किया गया। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आमजनो तक छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी में सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी को प्रदर्शित किया गया है। कलेक्टर ने आमजनों से कहा कि प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लें और ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएॅ।

जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी में मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रदर्शनी में सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना - राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्वास्थ्य योजनाएं, वनोपज, छत्तीसगढ़ मॉडल, बिजली बिल हाफ योजना, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, गोधन न्याय योजना, जन-जन तक पहुॅची जन-स्वास्थ्य योजनाएॅ, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, लोक परम्पराओं और संस्कृति का उजास आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई है।
छायाचित्र प्रदर्शनी का नागरिकों व युवाओं द्वारा उत्साहपूर्वक अवलोकन किया गया। युवाओं ने छायाचित्र प्रदर्शनी तथा मासिक पत्रिका जनमन व अन्य पुस्तिकाओं एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट को प्रतियोगी परीक्षा आदि के लिए उपयोगी बताया।
CNI News, दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे, 8817608879
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.