खैरागढ़:~मांग पूरी नही होने पर सहायक शिक्षक करेंगे आंदोलन
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सहसचिव राजू यादव ने कहा कि विगत दिनों राज्य सरकार द्वारा हमारी बहुप्रतीक्षित मांग वेतन विसंगति के लिए कमेटी का गठन किया गया है ,जो कि तीन महीने में रिपोर्ट सौपेगी जिसकी मियाद 5 दिसंबर 2021 तक पूर्ण हो रही है ,जिसमे सहायक शिक्षकों के दो दौर की बातचीत भी गठित कमिटी के साथ हो चुकी है ,इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए
सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांत अध्यक्ष जी ने 5 दिसंबर को सहायक शिक्षकों के संकुल से लेकर राज्य स्तर तक के शिक्षक प्रतिनिधियों की एक आपात बैठक रायपुर में बुलायी है जिसमे आगे की रणनीति तथा सरकार के द्वारा सहायक शिक्षकों के पक्ष में रिपोर्ट नही सौपे जाने पर अनिश्चित कालीन आंदोलन की घोषणा की जा सकती है, इसके लिए प्रांतीय सहसचिव राजू यादव ने सभी सहायक शिक्षक प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक संख्या में रायपुर में उपस्थित होने की अपील की है, तथा जिसके लिए लगभग छत्तीसगढ़ के सभी विकासखंडों में बैठक का दौर जारी है।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.