Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 7, 2021

खैरागढ़:-डीएसपी जीसी पति के स्थानांतरण और दिनेश सिन्हा के आगमन पर हुआ कार्यक्रम,

 खैरागढ़:-डीएसपी जीसी पति के स्थानांतरण और दिनेश सिन्हा के आगमन पर हुआ कार्यक्रम,


पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने दी बधाई,

खैरागढ़ । एसडीओपी जीसी पति के तबादलें और नवआगंतूक एसडीओपी दिनेश सिन्हा के आगमन पर पुलिस विभाग में कार्यक्रम का आयोजन कर पति को बिदाई और नए अधिकारी सिन्हा का स्वागत किया। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खैरागढ़ सहित जालबांधा, घूमका, ठेलकाडीह, गातापार जंगल, छूईखदान थाना प्रभारी सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसडीओपी जीसी पति, दिनेश सिन्हा, बीएमओं डा विवेक बिसेन, थाना प्रभारी राजेश साहू, जितेन्द्र डहरिया, शशिकांत सिन्हा, रामेश्वर देशमुख, पवन पटवा, सतीश पुरिया, व्यासनारायण चूरेन्द्र, प्रियंका पैकरा मौजूद रहे।

 कार्यक्रम के दौरान स्थानांतरित एसडीओपी जीसी पति को भावभीनी बिदाई देतें दिनेश सिन्हा का स्वागत किया गया । थाना प्रभारियों ने इस दौरान एसडीओपी पति के छुईखदान, खैरागढ़, सहित राजनांदगांव, दुर्ग जिलें में पदस्थी के दौरान किए गए कार्यो, उनकी आम लोगों से मिली सराहना सहित पुलिस विभाग में तत्परता की तारीफ करतें कहा कि हर अधिकारी को श्री पति से काफी कुछ सीखने को मिला । अधिकारी होने के बाद भी एसडीओपी पति अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों का बखूबी इस्तेमाल पुलिस कार्यवाही के दौरान करना जानते थें । नव पदस्थ एसडीओपी दिनेश सिन्हा के आगमन पर भी अधिकारियों कर्मचारियों सहित उपस्थित लोगों ने उन्हें नए कार्यकाल को बधाई देतें कहा कि सभी के सहयोग

के साथ सिन्हा अपना बेहतर कार्यकाल यहाँ संपादित करेंगे ।

सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad