श्याम विश्वकर्मा बने भाजपा दमयंती मंडल दमोह के नगर महामंत्री
दमोह। भारतीय जनता पार्टी दमयंती नगर मंडल दमोह के अध्यक्ष पंडित पवन तिवारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की अनुमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह लोधी की अनुशंसा पर अपनी कार्यकारिणी घोषित की जिसमें समाजसेवी श्याम विश्वकर्मा को दमयंती नगर मंडल दमोह का नगर महामंत्री नियुक्त किया गया है।
श्याम विश्वकर्मा के नगर महामंत्री बनने पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है एवं सभी ने नवनियुक्त महामंत्री श्याम विश्वकर्मा को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। नवनियुक्त महामंत्री श्याम विश्वकर्मा ने कहा है कि जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष पंडित पवन तिवारी ने जो विश्वास जताया है उस पर मैं पूर्ण रुप कर्तव्य निष्ठा के साथ इस विश्वास को बरकरार रखने का प्रयास करूंगा।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.