Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 27, 2021

प्रदेश राजनीति सिवनी स्वास्थ्य पुलिस ग्राउंड में आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का हुआ समापन

 प्रदेश राजनीति सिवनी स्वास्थ्य

पुलिस ग्राउंड में आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का हुआ समापन



सीएनआई न्यूज़ सिवनी (म.प्र.) से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट


सिवनी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सिवनी के अंतर्गत शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का आयोजन रविवार को पुलिस ग्राउंड में दोपहर 3:00 बजे से आयोजित किया गया।


जिला कार्यवाह शैलेंद्र बिसेन ने बताया कि जनवरी माह में होने वाले परम पूजनीय सरसंघचालक जी के प्रवास में महाकौशल प्रांत का गुणवत्ता संचलन एवं शारीरिक प्रधान कार्यक्रम होना है। जिसकी पूर्व तैयारी के लिए सिवनी जिले में दो दिवसीय शिविर आयोजन किया गया। शिविर के समापन अवसर पर रविवार को शारीरिक प्रकट कार्यक्रम में प्रांत संघचालक डॉ प्रदीप दुबे ने उद्बोधन दिया।


प्रांत संघचालक डॉ प्रदीप दुबे ने कहा कि स्वयं से पहले राष्ट्र ऐसी भावना को स्वयं सेवक संघ डालने का प्रयास करती है। वामपंथी ताकते भारत को विभाजित करने का प्रयास भारत के अंदर ही कर रही है। हमें सजग रहना जरूरी है। अब जागृति का समय है। विश्व का नेतृत्व करने के लिए अब भारत का नाम आता है।


भारत विश्व गुरु की ओर बढ़ रहा है। शाखा में सेवा का कार्य किया जाता है। कोविड-19 में महाकौशल प्रांत में संघ ने साढ़े सात लाख से अधिक स्थानों पर बना बनाया भोजन लोगों तक पहुंचाया, वही ऐसे लोग जो पका भोजन नहीं ले सकते थे उन्हें सूखा अनाज दिया गया।

साथ ही 900 से अधिक स्थानों पर आइसोलेशन व 200 से अधिक स्थान पर ऑक्सीजन की उपलब्धता कराई गई। सेवा के संस्कार की मूल भावना संघ की है। मुख्य अतिथि संजय मालू ने इस मौके पर कहा कि संघ राष्ट्र हित में कार्य कर रहा है। स्वयंसेवकों के कार्यों को देखकर में अत्यधिक प्रभावित हूं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad