युवक युवती परिचय सम्मेलन में करीब 250 ने मंच पर आकर परिचय दिया...
साहू मित्र सभा भिलाईनगर के तत्वाधान में साहू सांस्कृतिक सदन सुपेला में रविवार को युवक युवती परिचय सम्मेलन में करीब 250 ने मंच पर आकर परिचय दिया.
समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया. समाज के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनोरंजन किया.
हस्त शिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू ने बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक संगठन पर जोर दिया.
समाज की प्रतिभाओं को सराहा. अध्यक्षता करते हुए प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भीखम साहू ने भी सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया.
कार्यक्रम में सभी इकाई अध्यक्षों, सभीप्रकोष्ठ के संयोजकों सहित सामाजिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. सामाजिक पत्रिका परिचायिका का विमोचन हुआ.
प्रारंभ में साहू मित्र सभा भिलाईनगर की आमसभा में अध्यक्ष हरिद्वारिका साहू के उद्बोधन के बाद महासचिव अमोलदास साहू ने प्रतिवेदन पेश किया जबकि कोषाध्यक्ष खेदराम साहू ने आय व्यय का ब्योरा दिया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कैम्प 1 ईकाई ने राज्यगीत अरपा पैरी के धार की प्रभावशाली प्रस्तुति दी. कोहका और सेक्टर 6 ईकाई के बच्चों ने भी प्रस्तुति दी.
मंजूषा साहू, महासचिव अमोलदास साहू, कोषाध्यक्ष खेदराम साहू, सहसचिव उन्मेष साहू,
संयोजक युवा प्रकोष्ठ सनत कुमार साहू, संयोजिका महिला प्रकोष्ठ दानेश्वरी साहू सहित अन्य पदाधिकारियों का सहयोग रहा.
कार्यक्रम का संचालन क्रमशः महासचिव अमोलदास साहू, हर्षदेव साहू, विमल साहू ने किया.
कौशल साहू ने गिटार भजन और पायल साहू ने भी अपने गायन से दिल जीता.
कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू, जागेश्वर साहू, मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू,
तुलसी साहू, लखनलाल साहू, खिलावन साहू, विजय साहू, संतोष साहू, चन्द्रभूषण साहू, डॉ. देवशरण साहू आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे.
उपाध्यक्ष मुन्नालाल साहू व इन्हें किया गया सम्मानित
समाज रत्न स्व. मनराखन लाल साहू की स्मृति में छत्तीसगढ़ मनवा कु समाज के अध्यक्ष इन्द्रमौलीशंकर मनु को समाज सम्मान, डॉ. दिनेश साहू को उत्कृष्ट पुरुष कार्यकर्ता सम्मान,
नीलिमा साहू को उत्कृष्ट महिला कार्यकर्ता सम्मान, सेक्टर 05 इकाई को उत्कृष्ट इकाई सम्मान दिया गया.
प्रतिभावान निर्धन छात्र-छात्रा सम्मान हेमा साहू, प्रशांत साहू, नीता साहू को मिला.

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.