Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 8, 2022

जिले में 01 और मरीज का सैंपल कोरोना पाजेटिव आया कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या 14 हुई

 जिले में 01 और मरीज का सैंपल कोरोना पाजेटिव आया


कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या 14 हुई



बालाघाट।07 जनवरी 2022 को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 01 मरीज का सैंपल कोरोना पाजेटिव आया हैं। यह मरीज ग्राम सतोना का है। इस प्रकार जिले में कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इन सभी मरीजों का होम आईसोलेशन में उपचार किया जा रहा है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 14 है। जिले में 07 जनवरी 2022 तक कुल 9124 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 9040 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले मे 07 जनवरी 2022 तक 70 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। बालाघाट जिले में 07 जनवरी 2022 तक कोरोना टेस्ट के लिए 03 लाख 51 हजार 856 सेंपल लिए जा चुके हैं। जिले के अस्पतालों में कोरोना का संभावित कोई भी मरीज भर्ती नहीं हैं। 07 जनवरी 2022 को कोरोना टेस्ट के लिए 890 मरीजों के सैंपल एकत्र किये गये है और 1383 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिले के 1376 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना शेष है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने आमजनों से अपील की है कि वे घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगायें और दो गज की सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करें। भीड़ वाले स्थानों एवं कार्यक्रमों में जाने से बचें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad