मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में मिलेगा 01 से 50 लाख रुपये का ऋण इच्छुक युवाओं से आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित
बालाघाट -शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रदेश में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत उद्योग स्थापना के लिए 01 से 50 लाख रुपये एवं सेवा/व्यवसाय के लिए 01 से 25 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है। इस योजना में ऋण लेकर अपना स्वयं का उद्योग व्यवसाय प्रारंभ करने के इच्छुक युवाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मेश्राम ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत स्वयं का उद्योग या सेवा/व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र समग्र पोर्टल पर आनलाईन कर सकते है। इस योजना में उद्योग स्थापना के लिए 01 लाख से 50 लाख रुपये तक एवं सेवा/व्यवसाय के लिए 01 लाख से 25 लाख रुपये तक ऋण राशि के लिए आवेदन कर सकते है। योजना के अंतर्गत आवेदक को स्वीकृत/वितरित ऋण राशि पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान की पात्रता होगी। जो कि हितग्राही के खाते में बैंक द्वारा सीधे क्लेम करने पर प्राप्त होगी। ऐसे आवेदक जो 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु सीमा के हो, न्यूनतम 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण हो, परिवार की वार्षिक आय 12 लाख से अधिक न हो, किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था का डिफाल्टर न हो एवं वर्तमान में राज्य या केन्द्र सरकार की किसी योजना का हितग्राही न हो, वे ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.