आबकारी विभाग की टीम ने रमरमा, पेंदीटोला में की छापामार कार्यवाही 22 हजार 750 रुपये का महुआ लाहन जब्त
बालाघाट -आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुंसार जिले में वैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक18 जनवरी 2022 को कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम रमरमा एवं पेंदीटोला में छापामार कार्यवाही कर 22 हजार 750 रुपये का महुआ लाहन जब्त किया है।
अवैध शराब रखने व बनाने की मुखबिर की सूचना पर आज 18 जनवरी को आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही की है। जिसमे वारासिवनी वृत्त के ग्राम रमरमा, पेंदीटोला के जँगल मे अलग-अलग स्थानों से प्लास्टिक के डिब्बो एवम छोटे ड्रमों मे भरा हुआ लगभग 325 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 प्रकरण दर्ज किये गये है। जब्त महुआ लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया है । जब्त महुआ लाहन की कीमत लगभग 22 हजार 750 रुपये है । आज की इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास एवम समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे । इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.