जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के भृत्य पर निलंबन की कार्यवाही
बालाघाट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने अपने कर्त्तव्यों के प्रति बरतने के कारण जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र के भृत्य श्री मोनिश कटरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैहर निर्धारित किया गया है।
जीएनएम (जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र) के भृत्य श्री मोनिश कटरे की ड्यूटी कोविड सेंपल जबलपुर ले जाने के लिए लगाई गई थी। लेकिन वह 02 जनवरी 2022 से बिना किसी सूचना के निरंतर कार्य से अनुपस्थित है। भृत्य मोनिश कटरे द्वारा अपने कर्त्तव्यों के प्रति बरती जा रही इस लापरवाही को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने गंभीरता से लिया है और उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.