Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 22, 2022

आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही 02 लाख 14 हजार रुपये का महुआ लाहन जब्त

 आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही


02 लाख 14 हजार रुपये का महुआ लाहन जब्त



    बालाघाट।आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश शासनके निर्देशानुसार  जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 21 व 22 जनवरी 2022 को कलेक्टर डा गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन एवम कंट्रोल रूम प्रभारी एस डी सूर्यवंशी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही कर 02 लाख 14 हजार 200 रुपये का महुआ लाहन जब्त किया गया है।


      अवैध शराब रखने व  बनाने  की  मुखबिर की सूचना पर 21 जनवरी को ग्राम लड़सड़ा, सैजाटोला में की गई छापामार कार्यवाही में आलग अलग स्थानों से  प्लास्टिक की बोरियों एवम डिब्बो  मे भरा हुआ लगभग 360 किलो महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 प्रकरण पँजीबद्ध किये गए हैं । जब्त  लाहन  की कीमत लगभग 25 हजार 200 रुपये है । इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास एवम समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे ।इसी प्रकार 22 जनवरी को ग्राम खुरसोडी एवँ सुरवाही के जँगल मे नाला एवं तालाब किनारे अलग-अलग स्थानों से 90 बोरियों  मे भरा हुआ लगभग 2700 किलो महुआ लाहन  जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 05 प्रकरण पँजीबद्ध किये गये हैं । जब्त महुआ लाहन के सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया है। जब्त  लाहन  की कीमत लगभग 01 लाख 89 हजार  रुपये है । इस कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवँशी उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल तथा हमराह स्टाफ समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे ।इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर आगे भी जारी रहेगी ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad