कोटा पुलिस द्वारा 02 चोरी के आरोपियों को किया गया गिरफ्तार रोड में लगे संकेतक बोर्ड एवं विद्युत ऑफिस से विद्युत सामान के चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया
आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त ऑटो व चोरी का सामान बरामद
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
कोटा...वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर द्वारा जिले मे चोरी की घटनाओं के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किये जाने पर कोटा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रोहित झा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में, संकेतक बोर्ड एवं विद्युत समान को चोरी करने वाले आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार।
1 दिनांक 27.01.2022 को गिरजाशंकर यादव पिता रेवाशंकर उम्र 34 वर्ष, सहायक लाईनमेन विद्युत विभाग कोटा द्वारा आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26-27.01.2022 की दरमियानी रात चोर द्वारा विद्युत समान 01 डियो फ्यूज ,01 डिस्क, 01 इंसुलेटर कीमती ₹8000 उप संभाग कोटा से चोरी कर ले जाते आरोपी आशुतोष ताम्रकार पिता स्वर्गीय बैजनाथ ताम्रकार उम्र 34 साल साकिन पुरानी बस्ती ठेका बाबा चौक कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ को थाना कोटा लाये अपराध सबूत पाए जाने पर विद्युत सामान को मुताबिक जब्ती पत्रक के जप्त कर आरोपी आशुतोष ताम्रकार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर रिमांड पर लिया गया।
2.दिनांक 27.01.2022 के दरमियानी रात डायल 112 के माध्यम से इवेंट मिला की रोड किनारे लगे संकेतक बोर्ड को उखाड़ कर ऑटो में रखा है सूचना पर तत्काल डायल 112 पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर ऑटो चालक संतोष बिडिका पिता बिडिका उम्र 25 साल साकिन इमलीभाटा मुंबईआवास नूतन चौक सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ से ऑटो में रखे संकेतक बोर्ड के संबंध में पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया तथा रोड किनारे लगे संकेत बोर्ड को उखाड़ कर चोरी करना बताया युक्ति युक्त रूप से चोरी का संपत्ति होना पाए जाने से आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.