खैरागढ़-एसडीएम सहित 22 नए गणतंत्र पर्व पर जारी जांच में एसडीएम ध्रुव वरिष्ठ भाजपा नेता भी संक्रमित मिले
खैरागढ़ - गणतंत्र दिवस पर उत्साह के बीच हुए कार्यक्रम के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट में एसडीएम लवकेश ध्रुव और भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए! 26 जनवरी को स्वास्थ्य अमले ने शहर सहित ग्रामीण इलाकों में 200 से अधिक एंटीजन जांच की! एसडीएम लवकेश ध्रुव सहित शहर में 8 संक्रमित सामने आए जबकि ग्रामीण इलाकों से 14 संक्रमित मिले सभी संक्रमित एंटीजन और ट्रू नॉट
टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं ! इधर गनजीपारा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता 70 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह भी कोरोना संक्रमित मिले हैं! सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के पिता है !
26 जनवरी को संक्रमित मिले मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है
आरटी पीसीआर की रिपोर्ट रुकी
शहर सहित क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है उल्लेखनीय है कि इलाके में रोजाना ढाई सौ से अधिक जांच एंटीजन , ट्रू नाथ टेस्ट और आरटी पीसीआर सैंपल लेकर की जा रही है ब्लॉक में पिछले 4 दिनों से आरटी पीसीआर सैंपल जांच की रिपोर्ट नहीं आ पाई है शहर में भी पिछले दो दिनों में संक्रमण के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है जबकि ग्रामीण इलाकों में लगातार संक्रमित सामने आ रहे हैं!
कई कार्यक्रमों में रहे एसडीएम
26 जनवरी को ध्वजारोहण सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए एसडीएम लवकेश ध्रुव संक्रमित मिले !इससे पहले ध्रुव ने एसडीएम कार्यालय में ध्वजारोहण किया और पिछले 2 दिन में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए ! 1 दिन पूर्व ही जनपद पंचायत सभाकक्ष में जनपद सदस्य शपथ ग्रहण सहित बैठकों में भी शामिल हुए थे !स्वास्थ्य अमले ने बताया की एसडीएम ध्रुव को सर्दी खांसी की शिकायत थी जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था जो पॉजिटिव आया! इसके बाद एसडीएम ध्रुव ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है और अपने संपर्क में आए लोगों जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को भी कोरोना जांच करने की अपील की है !
सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.