Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 28, 2022

नाबालिग लड़की को अगवा कर शादी के लिए बेचने वाले छह आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

 नाबालिग को अगवा कर शादी के लिए बेचने वाले 6 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में|




*नाबालिग लड़कियों को अगवा कर शादी के लिए बेचने वाले गिरोह के 6 सदस्य को बिलासपुर की पुलिस ने किया गिरफ्तार*

17 नवंबर 2021 को सिटी कोतवाली क्षेत्र में महिला द्वारा एक एफ आई आर दर्ज कराई गई थी जिसमें अपनी नाबालिग बेटी के गायब होने बताया गया था| महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को ज्योति गुप्ता उर्फ पायल उम्र 35 वर्ष पति रानू गुप्ता बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई है पुलिस ने इस पर अपहरण के तहत जांच शुरू कर दी| इस मामले में साइबर टीम की मदद ली गई टीम द्वारा ज्योति गुप्ता के मोबाइल के आई एम ई आई नंबर से सुराग मिला| पुलिस अधीक्षक द्वारा एक स्पेशल टीम गठित कर  महाराष्ट्र के नागपुर भेजा गया , पुलिस ने रुखसार खान उम्र 24 गुर्जर बाड़ी थाना नागपुर महाराष्ट्र से पकड़ा पूछताछ करने पर उसने अपने साथी नीरज चपले उम्र 30 वर्ष का नाम लिया बताया कि ज्योति गुप्ता बहला-फुसलाकर नाबालिक को पैसा कमाने के लिए बहाने से  लेकर आई थी| उन्होंने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया उसके बाद ज्योति गुप्ता नाबालिग लड़की को लेकर अजमेर रवाना हुई और अपने साथी नंदकिशोर शर्मा उर्फ पंडित उम्र 30 वर्ष को सौंप दिया| इसके बाद उसकी गोविंद जाट से शादी करा दी और इसके एवज में पैसे लिए| पुलिस ने ज्योति गुप्ता रुखसार खान, अकाश,नीरज चोपड़ा ,नंदकिशोर शर्मा और पंडित को पकड़ा और बिलासपुर लेकर आई| उनके कब्जे से चार मोबाइल व  ₹65000 रुपए जब किए|

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad