वाहन चालक 70 लाख की बोरी और वाहन समेत गायब।
पंधी स्थित बोरी फैक्ट्री से पश्चिम बंगाल के लिया निकला ट्रक का चालक वाहन समेत गायब हो गया। ट्रक में 70 लाख की सीमेंट बोरी थी। बोरी फैक्ट्री के सुपरवाइजर ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। चिल्हाटी के विवेकानंद नगर में रहने वाले महावीर प्रसाद मंडल(41) पंधी स्थित बोरा फैक्ट्री में सुपरवाइजर है।अपनी शिकायत में बताया कि 22 जनवरी की रात आठ बजे उन्होंने ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीडी 9368 में 24 टन प्लास्टिक बोरी लोड कराया। इसके पश्चिम बंगाल के सालबोनी स्थित सीमेंट फैक्ट्री पहुंचाना था। ट्रक लेकर हरियाण के कुस्र्क्षेत्र अंतर्गत लांघी निवासी चालक सुरेश कुमार रवाना हुआ। तय समय पर ट्रक नहीं पहुंचने पर सुपरवाइजर ने उसके मोबाइल पर काल किया। इस दौरान उसका मोबाइल बंद था। वहीं, ट्रक में लगा जीपीएस सिस्टम भी अंबिकापुर के बाद बंद बता रहा है। सुपरवाइजर ने ट्रक चालक के खिलाफ सीपत थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.