आज का राशिफल - 04 जनवरी 2022, मंगलवार
मेष
04-01-2022
आज का दिन दोस्तों के साथ पार्टी करने में बीतेगा। इस राशि के बीजनेसमैन को अचानक कहीं से धनलाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो माता-पिता का आर्शीवाद लेकर शुरू कर दें। निश्चित ही आपको धनलाभ का अवसर बनेगें। पारिवारिक समस्या के कारण आज आपका मन अशांत रहेगा। अगर आप जरूरतमंद की मदद करते है तो आज धनलाभ के नये रास्ते खुलेगें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें। चन्दन का तिलक लगाकर बाहर निकलें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
---------------------------------------
वृष
04-01-2022
आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
---------------------------------------
मिथुन
04-01-2022
आज आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे। आपकी व्यावसायिक सफलता आज आपकी मेहनत पर निर्भर करती है। आपको अपने काम को ठीक से समझ कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकालें नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। तय कर लें की पांव उतना ही फैलाना है जितनी लम्बी चादर है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
---------------------------------------
कर्क
04-01-2022
आज का दिन सामान्य रहेगा। सड़क पर चलते समय ट्राफिक नियमों को ध्यान में रखकर रोड-क्रास करें। साथी को खुश करने के लिए आज उन्हें चॉकलेट गिफ्ट कर सकते है। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में उतार-चढ़ाव आने से आप परेशान रहेगें। लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा टाइम बितेगा। जरुरतमंद को भोजन खिलाने से आपको मन को शांति मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
---------------------------------------
सिंह
04-01-2022
आज आपकी ऊर्जा और उत्तेजना बढ़ेगी और आप निजी और पेशेवर जीवन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार व सहयोग प्राप्त होगा। तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाये रखें। नई योजनायों का आरम्भ करके और नाम कमायेंगे। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
---------------------------------------
कन्या
04-01-2022
आपके परिवार का कोई सदस्य अथवा कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी, इस बात से संतुष्ट रहिये। मतलब ये कि आज ना कोई नुकसान ना कोई बड़ा फायदा लेकिन खुश रहने के लिए इतना क्या कम है। अगर आपका अपना व्यापार है तो आज का दिन आपका है। जो काम हाथ में है वह तेजी से हो रहा है और नया काम भी आयेगा। अगर आपकी राजनीतिक पहुंच है तो समझिए आपको बड़े फायदे का कोई बड़ा काम हाथ लगने वाला है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
---------------------------------------
तुला
04-01-2022
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कम्पनी की तरफ से आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। कम्पनी में जॉब के लिए आपको कॉल आ सकती है। लवमेट के रिश्तों में आज मिठास आ सकती है। घर के काम से बाहर जा सकते है। इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना चाहते हो तो आज खरीद सकते हो। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। लक्ष्मी मां की पूजा-अर्चना करने से आपको धन लाभ हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
---------------------------------------
वृश्चिक
04-01-2022
आज आपको पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अगर आप मामलों को शांति से सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको किसी कठिन स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में भी किसी न किसी तरह की उलझन भरी स्थिति बन सकती है। इन समस्याओं में समय और ऊर्जा काफी खर्च हो सकती है। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। कोई परेशानी की स्थिति बनने पर शांत रहने की कोशिश करें। व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
---------------------------------------
धनु
04-01-2022
कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत व ईमानदारी से ही आप बढ़ते काम के बोझ को संभाल पाएंगे। आपकी मेहनत से आपको व आपकी संस्था दोनो को ही लाभ होगा। काम में कुताही करने पर संस्था इसे आपकी कमजोरी के रूप में ले सकती है, इसलिए निरंतर प्रयास जारी रखें। भविष्य में आपको इससे लाभ जरूर होगा। घाटे व धन की कमी से सावधान रहें। इतने प्रयास करने के बाद भी जब आपको समुचित लाभ नहीं मिल रहा है तो आप निराश होंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
---------------------------------------
मकर
04-01-2022
आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बन सकता हैं। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खायें, फायदा मिलेगा। गणेश जी को लड्डू खिलाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
---------------------------------------
कुंभ
04-01-2022
आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इस बात का ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते है। दूर रहने वाली संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। पर्यटन की संभावना है। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
---------------------------------------
मीन
04-01-2022
आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे, ये किसी प्रकार की पदोन्नति या वेतनवृध्दि हो सकती है। यदि आप अपना व्यवसाय भी चलाते है, तब आज आय के नवीन स्रोत मिलने की उम्मीद है। इन वित्तीय संभावनाओं का लाभ उठाईये और अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कीजिये। आज आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का हो रहा है। आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी व शांति मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
---------------------------------------

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.