एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं कन्या शिक्षा
परिसर की कक्षा 06 में प्रवेश के लिए 05 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
बालाघाट।जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विभागीय विशिष्ट सह आवासीय संस्था यथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से कक्षा 06 वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का 27 फरवरी 2022 को आयोजन किया जा रहा है।
अपर कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री शिवगोविंद मरकाम ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विभागीय विशिष्ट सह आवासीय संस्था यथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के आवेदन पत्र दिनांक 15 जनवरी 2021 से विभागीय MPTAASC पोर्टल पर आमंत्रित किये गये है। आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 05 फरवरी 2022 निर्धारित है। प्रवेश प्रवेश परीक्षा की तिथि दिनांक 27 फरवरी 2022 संभावित है। विभाग द्वारा विशिष्ट संस्थाओं में अधिक से अधिक आदिवासी वर्ग, विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, सहारिया, गैर अधिसूचित घुम्मकड़, एवं अर्द्ध घुम्मकड़ समुदाय के अलावा ऐसे बच्चे जिन्होंने अपने माता पिता को वामपंथी उग्रवाद या कोविड के कारण खो दिया है तथा विधवा की संतान, दिव्यांग एवं दिव्यांग माता-पिता की संतान, अनाथ या भूमिदाता (जिन्होंने विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि दान की हो) वर्ग के छात्र-छात्राओं एवं ट्रांसजेण्डर विद्यार्थियों को अध्ययन का अवसर प्राप्त हो सके इसके लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है।
इसके लिए सत्र 2022-23 में कक्षा 06 वीं में प्रवेश परीक्षा हेतु अधिक से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन एमपीटास पोर्टल पर कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश सभी स्कूलों के प्राचार्यों एवं छात्रावास अधीक्षकों को दिये गये है कि वे अपनी संस्था में 5 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से समय सीमा में आवेदन करायें।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.