Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 23, 2022

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने 1 करोड़ 52 लाख से अधिक के नल-जल योजना का किया भूमि-पूजन...!!!

 ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह


"विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालीकोंटा,कोंडावल, एवं कोरपाल में 1 करोड़ 52 लाख 04 हजार रुपए के रेट्रोफिटिंग नल-जल योजनाओं का शिलान्यास किया"


ग्राम पंचायत बालीकोंटा में 42.56 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नल जल योजना के तहत क्लोरीनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 918 मीटर जिससे की 295 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत कोंडावल के ग्राम बालीकोंटा में 59.89 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल ,टंकी निर्माण 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का काम 4110 मीटर जिससे की 158 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत तुसैल के ग्राम कोरपाल में 49.59 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 3 नग सोलर पंप 1 नग , पाइप लाइन बिछाने का काम 5580 मीटर जिससे की 138 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी के रेट्रोफिटिंग नल-जल योजनाओं के कार्यों का भूमिपूजन किया।


इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है जल ही जीवन है और शुद्ध पेयजल हर नागरिक का मौलिक अधिकार है लेकिन पिछले सरकार में शुद्ध पेयजल आपूर्ति केवल शहरी क्षेत्रों में ही होती थी अब हमारी सरकार में हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुहिम छेड़ दी गई है और आगामी वर्ष तक हर घर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी इस मामले में हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  की स्पष्ट सोच है की सभी ग्राम पंचायत के हर कोने तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हर हाल में होनी चाहिए तथा हर ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए।


इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास,गौरी मंडल, जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, सरपंच बालीकोंटा फूलमती कश्यप, वरिष्ठ नेता गोपू दुबे,गौरव जोशी, दयालु, पूर्व सरपंच लिमन बघेल ,कोरपाल सरपंच लखमू राम नागेश,उप सरपंच सुरेन्द्र त्रिपाठी,पंच कमलवती,सोनामनी,अस्ती समेत जल जीवन मिशन के सहायक अभियंता जैन सहित कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad