Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 12, 2022

पढ़ाई के स्तर को ऊँचा करने की पहल, बच्चों के भाषा पठन एवं गणितीय कौशल मजबूत करने होगा प्रयास 100 दिन के अंदर पहली से आठवीं तक के बच्चों को दिया जाएगा कौशल ज्ञान

मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (11.01.22):- कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई में पड़े असर को देखते हुए शिक्षा विभाग तरह-तरह के उपाय अपनाकर बच्चों के पढ़ाई के स्तर को उठाने का प्रयास कर रहा है। कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई, मोहल्ला क्लॉस, स्कूल खुलने के बाद उसके स्तर को जानने के लिए बेस लाइन आंकलन और स्कूल में पढ़ाई के बाद मिड लाईन सर्वे परीक्षा के आधार पर स्तर मापने का प्रयास किया जा रहा है। 

जिला मिशन संचालक एवं कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के कुशल मार्गदर्शन में बेस लाइन सर्वे की रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने बच्चों के भाषा पठन कौशल व गणितीय कौशल को बेहतर करने का प्रोग्राम तैयार किया है। इसके आधार पर शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक बच्चों के भाषा पठन व गणितीय कौशल को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि जो बच्चे के भाषा पठन व गणितीय कौशल में मजबूत होंगे, उन्हें किसी भी विषय में परेशानी नहीं होगी। इसलिए विभाग की ओर से 100 दिन के अंदर आंगनबाड़ी व पहली से आठवीं तक के बच्चों को भाषा पठन व गणितीय कौशल का ज्ञान दिया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.एस. ध्रुव व जिला परियोजना समन्वयक श्री आर. सोमेश्वर राव का कहना है कि 100 दिन के अंदर बच्चों के भीतर भाषा पठन व गणितीय कौशल मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए तैयारी भी की जा रही है। बच्चें में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए कदम उठाए जा रहे है।

जानिए कैसा है 14 सप्ताह का प्रोगाम

बच्चों में भाषा वाचन कौशल विकास के लिए पहले सप्ताह में खिलौने के माध्यम से उसे देखकर पहचानना बताना, दूसरे सप्ताह में कार्ड में लिखकर अपने पालक, लोगों को पहचाना, तीसरे सप्ताह में हाव-भाव, गीत-कविताओं का वाचन, चौथे सप्ताह में आंगन में शिक्षा यानी पालक आंगन में बच्चों को उन्मुखीकरण व विशेष मेंलों की जानकारी देंगे, पांचवें सप्ताह में शाला के मुस्कान पुस्तकालय का उपयोग, छठवें सप्ताह में सीमित और कुछ चुनिंदा वर्षों का प्रयोग, सातवें सप्ताह में हाव-भाव के साथ हिंदी व अंग्रेजी भाषा में गीत-कविताएं, आठवें सप्ताह में श्रृृति लेख का अभ्यास, नौवे सप्ताह में सूक्ष्म गत्यात्मक कौशलों का विकास यानी आगे पढ़ना व लिखना, दसवें सप्ताह में छूने व उनसे खूब सारे शब्द बनाने का अभ्यास, ग्यारहवें सप्ताह में अंग्रेजी के वर्णों की पहचान, बारहवें सप्ताह में इस्तेमाल होने वाले अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग, तेरहवें सप्ताह में मातृ भाषा में सामग्री तैयार कर उनका सामूहिक वाचन और अंतिम व चौदहवें नाटक का प्रदर्शन कराया जाएगा। इसी प्रकार गणित कौशल के विकास के लिए तीनों स्तर के लिए अलग-अलग कौशल निर्धारित किए गए हैं बच्चों में कौशल विकास के परीक्षण के लिए शाला स्तर पर विद्यार्थी विकास सूचकांक का प्रदर्शन भी किया जाना हैं, बच्चों के उपलब्धि स्तर का पता चल सके।


ऑन लाईन समीक्षा

जनवरी से अप्रैल के बीच 14 सप्ताह चलने वाले अभियान के लिए हर सप्ताह अलग-अलग गतिविधियों के साथ योजना तैयार की गई है नियमित समीक्षा ऑनलाईन होगी। नियमित समीक्षा ऑनलाईन होगी। कोरोना से प्रभावित होने को कारण बच्चों को जनरल प्रमोशन देकर पास कर दिया गया है, जिसकी वजह से उनकी बुनियादी शिक्षा पर काफी प्रभाव पड़ा है। इस कमी को दूर करने के लिए ही यह अभियान चलाया जा रहा है।

---------------------------------

सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad