Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 11, 2022

आज का राशिफल 11 जनवरी 2022 मंगलवार

 



आज का राशिफल 11 जनवरी 2022 मंगलवार


मेष

11-01-2022


 आज आपका दिन सकारात्मक से भरा रहेगा। पैसों की स्थिति में मजबूती के लिए आप निवेश पर ध्यान देंगे। इनकम बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम कर सकते हैं। बिजनेस में नए ऑफर मिलेंगे। उन पर विचार करें फायदा होगा।परिवार के हर मामले में पूरी रुचि लेंगे। जीवनसाथी से बिगडते रिश्ते को सुधारने में कामयाब होंगे। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। हनुमान जी का टीका करें, तरक्की निश्चित होगी।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


वृष 

11-01-2022


 आज आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारी वर्ग को कारोबार में आशा के अनुरूप फायदा होने वाला है। किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगो को प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। कामकाज बेहतर बना रहेगा। निवेश पर जोर दे सकते हैं। मदद को तत्पर रहेंगे। प्रशासनिक मामलों में धैर्य रखें। आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। ईश्वर की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 1


भाग्यशाली रंग : लाल रंग 



 

---------------------------------------


मिथुन 

11-01-2022


 आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने। लेकिन आपके लिए अचछा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आप अपनी बात उनको अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें। आप अपने आप को बार-बार याद दिलाते रहें कि आपको कूटनीति से पेश आना है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। आप अपने प्यार के इजहार में घबड़ाहट महसूस करेंगे।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग :  हरा रंग 



 

---------------------------------------


कर्क 

11-01-2022


 आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा ।परिवार के किसी बड़े काम के निपटारे की जिम्मेदारी भी मिल सकती है।  नौकरी में अपना एग्रीमेंट रिन्यू करते समय थोड़ी सतर्कता रखने की जरूरत है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। आप दिन गुजरने के साथ थोड़ा परेशान होंगे। शाम में दोस्तों से मुलाकात के बाद सारी परेशानी ठीक हो जाएगी। मेडिटेशन करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 



 

---------------------------------------


सिंह 

11-01-2022


 आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता मिलने से हताश होंगे। सत्ता के संबंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। प्रयोग और प्रयासों के लिए अच्छा समय है। सफलता का प्रतिफल बेहतर रहेगा। हर्ष आनंद से समय बीतेगा। सेहत के मामलों में समझौता न करें। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा करना टालें। पाचनतंत्र संबंधी शिकायत टालें। आपका निर्धारित व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए इसका ध्यान रखें। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अत: आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें। परीक्षार्थी अच्छा करते रहेंगे।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण-पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 8


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


कन्या

11-01-2022


 आपके और आपके परिवार के बीच मामला तनावपूर्ण चल रहा है। अगर आप लोगों के बीच कुछ झगड़े चल रहे हैं और वो बातचीत से नहीं सुलझ रहे तो आपके अपने परिजनों को और वक्त देना चाहिए। आज के दिन आप थोड़े से अवसाद में आ सकते हैं, यदि आप किसी नौकरी की तलाश में है। आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और अब अपना आवेदन कंपनियों में डालते हुए परेशान हो चुके हैं। आपके प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे। सकारात्मक सोच रखें और सब कुछ आसान हो जाएगा। अगर आप आयात निर्यात के धंधे में हैं तो आज का दिन बड़े काम का दिन है। व्यापार के नये नये प्रस्ताव आयेंगे जो पहले कभी नहीं आये।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 7


भाग्यशाली रंग :  बैंगनी रंग 



 

---------------------------------------


तुला 

11-01-2022


 आज आपका मन राजनीतिक कार्यों की तरफ रहेगा। राजनितिक मामले में सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर के लिए आज का दिन अनुकूल हो सकता है। आज मेहनत कुछ ज्यादा हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सहयोग और सफलता मिलने के योग हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे मसालेदार चीजों से बचने की कोशिश करें। साथ ही अपने करीबी लोगों से जुड़ेंगे और नेक काम करने की कोशिश करेंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। मंदिर में माथा टेके, बिगड़े काम बनेंगे।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 4


भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 



 

---------------------------------------


वृश्चिक 

11-01-2022


 आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अफवाहों पर भरोसा न करें। विश्वास के साथ संभलकर आगे बढ़ें। प्रयोगों से बचें। लेन देन को यथासंभव टालें। परिवार में शुभता का संचार रहेगा।अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 8


भाग्यशाली रंग : नीला रंग



 

---------------------------------------


धनु 

11-01-2022


 आज आप पाएंगे कि आपकी आजीविका के क्षेत्र में एक नवीन संधि आपके पास चलकर आ रही है, जिससे आप कुछ अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। ये आपके काम का ही बढ़ाया हुआ स्वरूप हो सकता है अथवा किसी नवीन काम को शुरू करने का अवसर भी। इससे आय अवश्य होगी लेकिन हो सकता है यह आपकी अपेक्षानुसार कम हो। आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी पूंजी को सोच समझ कर लगाएं। जल्दी अमीर बनने की चाहत लेकर किसी बुरे व्यवसाय में ना फंसे। आप अपनी पैतृक सम्पत्ति का दुरूपयोग ना करें।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 3


भाग्यशाली रंग : पीला रंग 



 

---------------------------------------


मकर 

11-01-2022


 आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा होगा। आज कारोबार से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शुभ हैं, मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिलेगा। इस राशि की महिलाएं आज अपने पति को नए कपड़े गिफ्ट कर सकती है। इससे आप दोनों के संबंधो के बीच मधुरता बढ़ेगी। इसके साथ ही अपनों को उपहार गिफ्ट भी कर सकते है। आज घर से बाहर निकलनें से पहले दही-चीनी खाकर निकलें। निश्चित ही आपको लाभ मिलेगा।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : हरा रंग 



 

---------------------------------------


कुंभ 

11-01-2022


 आज का दिन आराम से बीतने वाला है, कोई खास काम या चुनौती नहीं होगी। काम के सिलसिले में कहीं जाना भी पड़ सकता है। जितना हो सके, सकारात्मक रहें। आप उन चीजों को लक्ष्य बनाए बैठे हैं, जो अव्यावहारिक हैं। कई स्थितियों में आप नेतृत्वकारी भूमिका में हो सकते हैं। कुछ खास फैसले आपको करने पड़ सकते हैं। आज आपके नए कदम से जीवन बेहतर हो सकता है। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी और सहकर्मियों का सहयोग भी आप को प्राप्त होगा।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : पीला रंग 



 

---------------------------------------


मीन 

11-01-2022


 आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। यदि आप प्रबन्धक हैं तब आपको कार्यस्थल पर अपने कर्मचारियों के लिये सही और कार्यकुशल वातावरण बनाना होगा। ऐसा वातावरण बनाएं, जिसमें हर कर्मचारी अपनी ओर से संस्थान के विकास के लिये प्रयासरत्त रहने की स्वतंत्रता पा सकें। दिन भर आपको चुनौतीपूर्ण कार्य मिलेंगे। यदि आप आयात निर्यात के क्षेत्र में हैं, तब आज का दिन काफी अच्छा व लाभदायक सिद्ध हो सकता है।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 2


भाग्यशाली रंग : नीला रंग 



 

---------------------------------------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad