Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 28, 2022

विभिन्न कौशल विकास के लिए संस्कार शिक्षण संस्थान के बच्चों को मिला भारत माता अवार्ड राष्ट्रीय स्तर के सम्मान में छ०ग० पिथौरा संस्कार शिक्षण संस्धान केंद्र के 11 बच्चों ने बनाई ऐतिहासिक स्थान

 विभिन्न कौशल विकास के लिए संस्कार शिक्षण संस्थान के बच्चों को मिला भारत माता अवार्ड 



राष्ट्रीय स्तर के सम्मान में छ०ग० पिथौरा संस्कार शिक्षण संस्धान केंद्र के 11 बच्चों ने बनाई ऐतिहासिक स्थान




पिथौरा /महासमुंद जिले के पिथौरा में स्थित संस्कार शिक्षण संस्थान के 11 बच्चों को  26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारती भारत माता अभिनंदन सम्मान से नवाजा गया




  यह सम्मान विविध विधाओं में अनुकरणीय व बेहतरीन कार्य के लिए दिया गया भारत माता अभिनंदन संगठन भिवानी हरियाणा के तत्वाधान में आयोजक प्रभात गौर के सौजन्य से देश के सभी प्रांत व जिले में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत विभिन्न सामाजिक गतिविधि साहित्यिक शैक्षणिक पर्यावरण विज्ञान नवाचार जल संरक्षण कला संगीत चित्रकला देशभक्ति नृत्य भारतीय संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन जैसे अनुकरणीय कार्य करने वाले बच्चों व समाज सेवकों को देशभर के लगभग 130 लोगों को भारत माता अभिनंदन सम्मान से विभूषित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ से 11 बच्चे भी शामिल हैं जो राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।


संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा के संचालिका श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया हमारे संस्थान में समय-समय पर बच्चों की पर्सनालिटी डेवलपमेंट के साथ-साथ विभिन्न विधाओं में अनुकरणीय कार्य किए जाते हैं। इसी नवाचार, कौशल विकास के लिए सत्र 2021-22 में हमारे संस्थान के 11 बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले भारत माता अभिनंदन अवार्ड के लिए किया गया है जिसमें बच्चे अपने नवाचार विज्ञान देशभक्ति चित्रकला डांस विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए  यह सम्मान प्राप्त किया है।संस्थान के सम्मान प्राप्त करने वाले बालक वर्ग में आदित्य शर्मा, अनिरुद्ध नायक, संभव मोहंती, रौनक सिन्हा, मयंक राज नायडू बालिका वर्ग में आदिति सिन्हा, तिक्षा चंद्राकर, युक्ति महानंद, आव्या अग्रवाल, स्वेच्छा सिन्हा ,विदुषी पटेल शामिल है जिन बच्चों को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से डिजिटल भारत माता सम्मान अवार्ड से नवाजा गया आयोजन समिति भारत माता अभिनंदन संगठन भिवानी हरियाणा चयन समिति के पदाधिकारी पुरुषोत्तम दास, मित्तल मंजू मित्तल, रितु गर्ग ,डॉ प्रशांत गायकवाड ,प्रभात गौर ने संस्कार शिक्षण संस्थान की संचालिका सीमा गौरव चंद्राकर व सम्मानित 11 बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पालकों और समाज सेवियों ने भी संस्थान के इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दिये है।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad