Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 28, 2022

बोदल में गुंडागर्दी , जातिगत गाली गलौज व मारपीट करने वाले चार आरोपी को रनचिरई पुलिस ने किया गिरफ्तार

 बोदल में गुंडागर्दी , जातिगत गाली गलौज व मारपीट करने वाले चार आरोपी को रनचिरई पुलिस ने किया गिरफ्तार 




गुण्डरदेही । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 9 जनवरी 2022 को ग्राम बोदल में पुरुषोत्तम साहू अविनाश साहू बृज साहू भेखलाल साहू इन चारों ने गांव के एक युवक को गाली गलौज कर रहे थे


जिसमें प्रार्थी द्वारा मना करने पर चारों व्यक्ति के द्वारा एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार और जातिगत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहे थे

जिसे देखकर आसपास के लोग बीच बचाव किए थे पीड़ित प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रनचिरई में अपराध क्रमांक 05 / 2022 धारा 294 , 506 , 323 , 34 भादवी 3 (1) (ध) अनुसूचित जाति / जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

प्रकरण गंभीर प्रवृत्ति का होने पर अपराध कायमी के बाद प्रकरण की विवेचना उप पुलिस अधीक्षक बी एक्का के द्वारा प्रारंभ की गई तथा आरोपी गण भेखलाल साहू साकिन बोदल हाल निवास बेलौदी बृजलाल साहू बोदल पुरुषोत्तम लाल बोदल अविनाश गंजीर ग्राम बोदल थाना रनचिरई को 27 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है ।



आरोपी गण 



1- भेखलाल साहू पिता श्री बोधन लाल साहू उम्र 54 वर्ष ग्राम बोदल 



2- बृज लाल साहू पिता स्वर्गीय चंद्रभान साहू उम्र 44 वर्ष बोदल 



3 - पुरुषोत्तम साहू पिता छबील साहू उम्र 52 वर्ष ग्राम बोदल 



4 - अविनाश गंजीर पिता पुरुषोत्तम लाल उम्र 27 वर्ष ग्राम बोदल 




सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad