नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद, पराक्रम दिवस के रूप में मनाई 126 वीं जयंती
नीलांचल संस्थापक सम्पत अग्रवाल ने किया माल्यार्पण
बसना स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वीं जयंती पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल के तत्वधान में आयोजित "पराक्रम दिवस" मनाई गई।
श्री अग्रवाल ने बताया श्री रमेश खरे जी के द्वारा हाईस्कूल मार्ग में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति चौक में स्थापित किया गया था। जिस पर आज साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया। श्री अग्रवाल ने नेताजी को याद करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, आजाद हिन्द फौज के संस्थापक 'जय हिन्द' और 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा' का नारा देने वाले नेताजी ने अंग्रेजों से कई बार लोहा लिया। नतीजा ये हुआ कि नेताजी को अपने जीवन में कई बार जेल जाना पड़ा। वह एक ऐसे महान क्रांतिकारी थे जिनके विचार से देश सदा सर्वदा प्रेरित होता रहेगा। देश को आजादी दिलाने में नेताजी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उक्त कार्यक्रम नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष गजेंद्र साहू, मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, सह प्रभारी विकाश बाधवा, आकाश सिन्हा, पार्षद डेनियल पीटर, पार्षद सोनू सोनवानी, मलकीत सिंह, रमेश डड़सेना समेत नीलांचल सेवा समिति के युवा उपस्थित रहे।।
------------

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.