आज का राशिफल 13 जनवरी 2022 गुरुवार
मेष
13-01-2022
आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेनें से बचें। बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आज पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घर पर किसी नये मेहमान के आने की संभावना भी है। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। तिल के लड्डू बनाकर जल में प्रवाहित करें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
---------------------------------------
वृष
13-01-2022
ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण आज आप घर पर किसी बहस में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। अगर आज आप शांत रहेंगे तो भविष्य में काफी घरेलू समस्याओं से बच सकेंगे। आज की परेशानियों को लेकर आप गुस्से को अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी ना होने दें। बुरा वक्त भी जल्दी ही बीत जाएगा। तनाव भरी परिस्थिति को संभाल पाने के कारण इनाम के रूप में आपको और जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ये अपनी क्षमता दिखाने का आपके लिए अच्छा मौका है। अगर आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सके तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
---------------------------------------
मिथुन
13-01-2022
आज परिवार के लोगों के साथ एवं मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। आपके जीवनसाथी का मिजाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। आप किसी भी कार्य को बेझिझक करने वाले होंगे। यात्राएं होंगी। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
---------------------------------------
कर्क
13-01-2022
आज के दिन आपको धन का लाभ होगा। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय न लें। बेहतर होगा कि आज पैसों का लेन-देन ना ही करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा को योग है। गणेश जी को मोदक चढ़ाएं, कामयाबी मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
---------------------------------------
सिंह
13-01-2022
आज का दिन अपने परिवार व मित्रों के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप शायद उन नजदीकी रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सकें हैं। इस समय का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर प्रयत्न करते हैं। अब आप अपनी आय का ठीक से प्रबंधन करें। आपने यदि अपना हिसाब किताब ठीक कर लिया है तो समझिए आज यही आपका सबसे बड़ा हितेषी है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
---------------------------------------
कन्या
13-01-2022
आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस बहुत अच्छी रहेगी। सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश हो जायेंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए उत्कृष्ट दिन है। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। आज आपकी पदोन्नति पर मुहर भी लग जायेगी। छात्र आज किसी नये कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं। आपके चुनें करियर की दिशा में आज आप एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे। आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आपका जीवन बहुत सहज और सामान्य रहे तो ही आपके लिए अच्छा है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
---------------------------------------
तुला
13-01-2022
आज इस राशि के लोगों के लिए लकी दिन है। आज के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत के कारण आपको धनलाभ होगा। दुश्मन और रोग आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके निजी संबंधों में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज पैरेन्ट्स के साथ बीतेगा। सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें। दही खाकर ही घर से बाहर निकलें, धनलाभ के अवसर बनेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
---------------------------------------
वृश्चिक
13-01-2022
आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी। याद रखें कि हर सफर पहले कदम से ही शुरू होता है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भविष्य के लिए निवेश करने के लिए आपके सामने आज कई सारे विकल्प खुले हैं। आप अपने स्टॉक ब्रोकर (स्टॉक दलाल) के पास जाएं, उससे स्टॉक में निवेश की सलाह लें। अगर स्टॉक में न निवेश कर मकान या प्रोपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो ये भी बढ़िया विकल्प है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
---------------------------------------
धनु
13-01-2022
आज परिवार में बड़े सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप कोई बड़ी जिम्मेदारी उठाने में सफल होंगे। कृषि के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। वाद-विवाद से बचें। धन हानि संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामले शांत होने से आपको खुशी मिलेगी। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही आप मानसिक उथल-पुथल और दिक्कत महसूस करेंगे। आप साधारण रवैया अपनायें और डॉक्टर के अनुसार व्यायाम भी करें। आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
---------------------------------------
मकर
13-01-2022
आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। जिससे आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रियेटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के साथ डेटिंग पर जाने के लिए बढ़िया दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। इस राशि के वकीलों के आज मुदकमें में जीत मिलेगी। बिजली के उपकरण खरीदने के लिए आज का दिन शुभ। जरुरतमंदों को बूंदी बाटें, सारी बाधाएं दूर होंगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
---------------------------------------
कुंभ
13-01-2022
आज आपके प्रेम प्रेसंग के बीच एक बड़ी रुकावट के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। यदि आप किसी साथी की तलाश में हैं या किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो आज का दिन सबसे उत्तम है। आज आपकी कुछ इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। आप सावधान रहें क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने का भय है। यह तय कर लें कि आप को जानकारी है कि आपने अपनी सभी मूल्यबान वस्तुएं कहां-कहां रखी हैं तथा उन्हे असावधानी से ना रखें ताकि उसके नुकसान से आपको पछतावा ना हो।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
---------------------------------------
मीन
13-01-2022
आज मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। उत्साह भंग होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद है। कार्यों में रुकावटें आ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। मन की शांति के लिए योग करना फायदेमंद होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढ़िया है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग
---------------------------------------

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.