Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 13, 2022

13 दिन बाद चौरई में होनी थी शादी, बरघाट की युवती ने किया जहर का सेवन, मौत

 13 दिन बाद चौरई में होनी थी शादी, बरघाट की युवती ने किया जहर का सेवन, मौत


सीएन आई न्यूज सिवनी( म.प्र.)से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

सिवनी। बरघाट के निवारी गांव निवासी 21 वर्षीय युवती का विवाह 13 दिन बाद चौरई में होना था। विवाह से पहले बरघाट के गांव निवारी निवासी युवती की संदिग्ध स्थितियों में हुई मौत कई सवालों को जन्म दे रही है। बुधवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरघाट के गांव निवारी निवासी 21 वर्षीय भागेश्वरी पिता सुखमान मर्सकोले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

इस मामले में परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को परिजन जब खेत के काम से घर लौटे तो उसी समय पुत्री भागेश्वरी घर आकर एक कमरे में सो गई। लगभग 2 घंटे बाद जब परिजनों ने युवती को उठाया तो युवती बेहोशी हालत में मिली। जहां परिजन उसे उपचार के लिए बरघाट स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच कर तत्काल जिला अस्पताल सिवनी ही रेफर कर दिया। यहां लाने पर डॉक्टरों ने जांच के उपरांत भागेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। वही डॉक्टर ने बताया कि युवती ने कोई अज्ञात जहरीला वस्तु का सेवन किया था फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है, वहीं परिजनों ने बताया कि भागेश्वरी का विवाह चौरई में तय हो गया था। 23 जनवरी को शादी होनी थी। फलदान व अन्य रस्म अदायगी पूर्ण की जा चुकी थी। ऐसे में शादी के 13 दिन पहले युवती ने मौत को गले क्यों लगाया यह परिजनों को भी समझ में नहीं आ रहा है। हालांकि युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad