Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 14, 2022

आज का राशिफल 14 जनवरी 2022 शुक्रवार

 

आज  का राशिफल 14 जनवरी 2022 शुक्रवार


मेष

14-01-2022


 आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है। आपको अपने मूल्यों में विश्वास करते हुए सकारात्मक आत्मविश्वास रखना है। बाकी चीज़ों की देखभाल अपने आप हो जाएगी।व्यवसाय में धीमी गति से काम-काज चलने के कारण आप आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं, लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें। कई सारी योजनाएं जो अधर में लटकी हैं उन्हें पूरा करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप इसके लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। आपके लिए अच्छा रहेगा कि कोई नया काम शुरू करें इससे पहले उन्हें जरूर पूरा कर लें जो पहले से ही हाथ में हैं। आज आपको व्यायाम और अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 4


भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 



 

---------------------------------------


वृष 

14-01-2022


 इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धनलाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। जिसे पाकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। इस राशि के लवमेट आज किसी ऐसे स्थान पर जायें जहां बैठकर आप आनंद के दो पल बीता सकें। इस राशि के डॉक्टर आज जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्वक करेंगे। सीनियर तारीफ करेंगे। सुबह व्यायाम करें, सेहत अच्छी बनी रहेगी। किसी ब्राह्मण को भोजन कराने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 8


भाग्यशाली रंग : नीला रंग 



 

---------------------------------------


मिथुन 

14-01-2022


 आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 7


भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग 



 

---------------------------------------


कर्क 

14-01-2022


 अगर आप अपने परिजनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहते थे तो अब समय आ गया है। आपकी इस यात्रा में कोई बाधा नहीं आएगी। आज का दिन विमानन सेवाओं में अपना भाग्य आजमाने वाले व्यक्तियों के लिये अवसरों से भरा है। आपने जिन अवसरों के द्वार खटखटाए थे, उनमें से अनापेक्षित प्रस्ताव मिलेंगे, लेकिन आपको अचानक ही इन्हे स्वीकार नहीं करना है। आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे, लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जायेंगे। 



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 6


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग



 

---------------------------------------


सिंह 

14-01-2022


 आज कारोबार में अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। आज आपके मन में कुछ नकारात्मक सोच आयेंगी, इससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज खर्च बढ़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी प्रभावित होगी। इस राशि के विवाहित आज अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें। वरना किसी बात पर जीवनसाथी से बहस हो सकती है। चन्दन का तिलक लगाएं।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : पीला रंग 



 

---------------------------------------


कन्या

14-01-2022


 आज मनोरंजन में समय बीतेगा। आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। भागीदारी मे लाभ होगा। शुभ काम की संभावना है। अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी दखल फायदेमंद रहेगा।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 1


भाग्यशाली रंग : हरा रंग 



 

---------------------------------------


तुला 

14-01-2022


 घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। आज आपको मालूम होगा कि आपका कंपनी में ही अनापेक्षित स्थानांतरण कर दिया गया है। आपको अपने लंबे समय के लक्ष्यों के लिये चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है, आप अब भी लक्ष्यों की ओर सही राह पर बढ़ रहे हैं। अगर आप आयात निर्यात के धंधे में हैं तो आज का दिन बड़े काम का दिन है। व्यापार के नये नये प्रस्ताव आयेंगे जो पहले कभी नहीं आये।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 3


भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 



 

---------------------------------------


वृश्चिक 

14-01-2022


 आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज समझ-बूझ के साथ बिजनेस में साझेदारी करें। वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। केसर का तिलक लगाएं।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


धनु 

14-01-2022


 आज शान्त और तनाव-रहित रहें। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख मिलेंगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। 



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : हल्का हरा 



 

---------------------------------------


मकर 

14-01-2022


 आज आपकी जिंदगी की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इस समय का लंबे समय तक खिंचने का कारण इस समस्या से जुड़े लोगों के विचार ना मिलना हो सकता है। आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे, जब कि आपको अपनी समझदारी, रचनात्मकता, व क्रियात्मकता का परिचय देना होगा। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रहे लोगों के लिए आज नौकरी के मौके हैं, इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिलेगी। व्यस्त जीवनशैली में असुरक्षित खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 7


भाग्यशाली रंग : नीला रंग 



 

---------------------------------------


कुंभ 

14-01-2022


 आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास हो सकता है। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी। सही दिशा में मेहनत करेंगे जिससे ज्यादा काम निपटा लेंगे। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। दूरस्थ शिक्षा ग्रहण रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली। तिल के लड्डू को बहते जल में प्रवाहित करें।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 4


भाग्यशाली रंग : लाल रंग 



 

---------------------------------------


मीन 

14-01-2022


 यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 6


भाग्यशाली रंग : पीला रंग 



 

---------------------------------------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad