Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 25, 2022

ग्राम पंचायत पोंडी में 14 लाख 65 हजार की लागत से बनने वाले पंचायत भवन के शिलान्यास समारोह


ग्राम पंचायत पोंडी में 14 लाख 65 हजार की लागत से बनने वाले पंचायत भवन के शिलान्यास समारोह 

भुपेश बघेल सरकार में बह रही है विकास की गंगा - कहां अरुण चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट

रतनपुर.-खैरा कोटा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से कृत संकल्पित हूँ । क्षेत्र के विकास में फंड की कोई कमी नही आने दी जाएगी । भुपेश बघेल की सरकार में विकास की गंगा बह रही है उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत पोंडी में 14 लाख 65 हजार की लागत से बनने वाले पंचायत भवन के शिलान्यास समारोह में व्यक्त किया ।


 उन्होंने आगे कहा कि किसान हितैैषी बघेल सरकार पूरे देश मे सर्वाधिक 25 सौ रुपये क्विंटल पर किसानों से धान की खरीदी कर रही है वहीं आने वाले साल में 28 सौ रुपये की दर पर धान की खरीदी की जाएगी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत कोटा के अध्यक्ष मनोहर सिंह राज ने पंचायत भवन की स्वीकृति के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम पोंडी में लीड गोदाम की मांग की जिसे श्री चौहान ने स्वीकार लीड गोदाम के भवन की तत्काल घोषणा की ।सभा को ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी कोटा के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने भी सम्बोधित किया ।


 इस स्वसर पर जनपद पंचायत कोटा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती ललिता भगत , ब्लोक कोंग्रेस कमेटी रतनपुर( ग्रामीण) अध्यक्ष यासीन खान , जनपद सदस्य ज्योति कश्यप , रवि परिहार सचिव जिला कोंग्रेस कमेटी , आशीष शर्मा एल्डरमेन रतनपुर , आनंद जायसवाल , संतोष साहू , जगन्नाथ आर्मो सरपंच , वादिर खान , रमेश कैवर्त ,इलियास कुरैशी, कार्यक्रम अधिकारी रीना यादव , कृष्णा साहू, शिवशंकर कश्यप , करीम खान ,ईश्वर जायसवाल , हेमकुमार नेताम , विनय कश्यप, भानु प्रताप कश्यप एवं उपस्थित रहें । स्वागत भाषण ग्राम पंचायत पोंडी के सरपँच रमाकांत मरकाम में दिया । कार्यक्रम का संचालन यासीन खान ने किया आभार प्रदर्शन पंचायत सचिव रमेश कैवर्त ने किया ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad