चौकी बेलगहना... रास्ता रोककर मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना-बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम सत्तीबहरा की है जहां सोमवार शाम 6.30 बजे रामकुमार उरेती पिता भीखम सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम उपका को सत्तीबहरा में बीच सड़क पर आरोपियों द्वारा रास्ता रोककर अभद्र गाली देने लगे प्रार्थी द्वारा मना करने पर उसके साथ बेल्ट व डंडे से मारपीट की जिससे प्रार्थी रामकुमार उरेती के सिर पर चोट लगने से लहूलुहान दौड़ते हुए पास ही सूरज ठाकुर के दुकान में बचने के लिए घुसा जहां घुस कर आरोपियों द्वारा दुकानदार सूरज ठाकुर के साथ भी छिना झपटी की प्रार्थी की रिपोर्ट पर बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे ने तत्काल आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों पर भारतीय दंड सांहिता 294,506,323,341,452,34 के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया। कार्यवाही में चौकी प्रभारी अजय वारे के साथ, सहा उप निरीक्षक रुबेन कुजूर, प्रधान आरक्षक रमाशंकर पैकरा, आरक्षक सत्येंद्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.