Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 7, 2022

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2020 के रूपरेखा हेतु विकासखण्ड स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2020 के रूपरेखा हेतु विकासखण्ड स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन


पलारी (06.01.2022) । आज दिनांक 06.01.2022 को विकासखण्ड पलारी के स्थानीय बी.आर.सी. सभाकक्ष में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2020 के रूपरेखा बनाने हेतु अजीम प्रेमजी फांउण्डेशन द्वारा विकासखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आरंभ बी.ई.ओ. के.एन.वर्मा,  ए.बी.ई.ओ. सतीश महेश्वरी, बी.आर.सी. जे.एल. जोशी, उ.मा.शा. अमेरा प्राचार्य एस.पी.पाण्डे, उ.मा.शा. कोसमंदी प्राचार्य यू.के. नागवंशी एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला समन्वयक प्रकाश चंद्र गौतम के द्वारा माता सरस्वती के तस्वीर पर पूजा अर्चना से किया गया। जिसके पश्चात अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला समन्वयक प्रकाश चंद्र गौतम द्वारा कार्याशाला के उद्देश्य और कार्य पर संक्षिप्त जानकारी दी गई। तत्पश्चात उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को 4 अलग अलग समुहों में विभाजित किया गया।


जिसमें समुहों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2020 से संबंधित विषय प्रारंभिक बाल्य अवस्था, स्कूली शिक्षा, शिक्षक शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा पर विभिन्न बिन्दुओं पर समुह में चर्चा करते हुए अपने सुझाव निर्धारित बिन्दुओं पर लिखने दिया गया। अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के सदस्यगण प्रत्युष शंकर, नमदीप्त बेहरा, दिगेश्वर झा, टीना कटकवार, अब्दुल वाहिद द्वारा विभिन्न समुहों में सम्मिलित होकर चर्चा परिचर्चा में कार्यशाला में सम्मिलित प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन दिया गया। कार्यशाला में निर्धारित बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2020 को कैसे और बेहतर एवं अच्छा बनाया जा सकता है इसके लिए सुझाव एवं जानकारी दी गई। कार्यशाला के अंत में सभी समुहों से एक-एक प्रतिभागी द्वारा कार्यशाला पर अपने विचार एवं अनुभव बताया गया

साथ ही शा.उ.मा.शा. अमेरा के प्राचार्य श्री एस.पी. पाण्डे द्वारा कार्याशाला की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यशाला में राधेश्याम पटेल प्राचार्य शा.उ.मा.शा.छेरकापुर, रोहित जायसवाल व्याख्याता, मुकेश साहू समन्वयक, मोतीराम फेकर समन्वयक, छन्नू ध्रुव शिक्षक, नंदिनी टिकरिहा प्रधान पाठक, कविता सरसिहा सहा. शिक्षक, रूपेश कुमार भार्गव सहा. शिक्षक, लोकनाथ सेन समन्वयक, बिपेन्द्र बघेल सहा. शिक्षक, चुरामन सिन्हा सहा. शिक्षक, कन्हैया लाल साहू, घनश्याम वर्मा सहा. शिक्षक, सहा. शिक्षक, महेश्वरी वर्मा सहा. शिक्षक, अनिता साहू पर्यवेक्षक महिला बाल विकाश, दुर्गा वर्मा नवसाक्षर, द्रौपती साहू असाक्षर सम्मिलित हुए थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad