आज का राशिफल 24 - 01 - 2022 सोमवार
मेष
24-01-2022
आज के दिन आप काम संबंधी यात्रा पर जा सकते हैं। ये आपके सभी सहकर्मियों के लिये आनंद का समय हो सकता है। इस दौरान आप आनंद के साथ ही अपने साथियों को अच्छे से जान भी पाएंगे। लेकिन, ये भी ध्यान रखें कि आपके व्यवहार पर आपके अधिकारियों की भी नजर है। कुछ वस्तुएं जिन्हें आप बहुत पहले खो चुके थे आपको आज वह मिल जाएंगी। यह आपके लिए कोई विशेष वस्तु हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है क्योंकि आज आप अपनी बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त कर रहे हैं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला
---------------------------------------
वृष
24-01-2022
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। लोग आपको सपोर्ट करेंगे। इससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आप हर कदम पर सच का साथ देंगे। आज आप धार्मिक किताब पढ़ने में रूचि ले सकते हैं। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। उनके साथ मिलकर किये गये कामों से आपको फायदा होगा। गाय को हरी घास खिलाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
---------------------------------------
मिथुन
24-01-2022
आज अपने व्यवहार और जीवन के प्रति अपनी सोच को बदलने के बारे मे विचार कर सकते हैं। समय के साथ अपने को ढ़ालने की आपकी कला आपको मुश्किल हालातों से बचा सकती है। कामकाज के मोर्च पर चीजें काफी कठिन नजर आ रही हैं। दुश्मन षड्यंत्र करके आपको हानि पहुँचा सकते हैं। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। कोई नई जिज्ञासा मन को आकर्षित करेगी, भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वयं पर भरोसा रख योजनाओं को सुचारु रुप से क्रियान्वित करें। सगे-संबंधों में सरल एवं व्यावहारिक बनने की कोशिश करें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
---------------------------------------
कर्क
24-01-2022
अगर आप फार्मेसी या किसी चिकित्सा संबंधी क्षेत्र से जुड़े हैं तो शायद आपको विदेश जाने का कोई अवसर मिल सकता है। आपको इस अवसर के बारे में सोचना चाहिए। खास तौर से तब, जब कि आपने पहले कभी इस अवसर को ठुकरा दिया हो। ये अवसर काफी रोचक है और भविष्य में आपको लाभ देगा। अगर आज आप अपने आराम को एक तरफ रख कर सोचें तो आपके कैरियर में वृद्धि होगी। यदि आपका अपना व्यवसाय है, तब आज का दिन आपके लिये ही बना है। नवीन कार्य बड़ी तेजी से आएंगे और वर्तमान कार्य भी सही तरीके से चलते रहेंगे। यदि आपकी राजनीतिक पकड़ अच्छी है, तब ये समझ लीजिये कि आज काफी बडा लाभ किसी विकल्प के रूप में आपको मिलने वाला है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
---------------------------------------
सिंह
24-01-2022
आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। उनके साथ आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपकी मेहनत रंग भी लायेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को आज परिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मंदिर के बाहर लोगों को लडडू का प्रसाद बाटें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
---------------------------------------
कन्या
24-01-2022
आज आप दूसरों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाएंगे। आज आप अपने किसी भी परिचित से कोई ऐसा वादा ना करें, जिसे आप पूरा नहीं कर सके। आपको एक खूबसूरत ताज्जुब का एहसास होगा। आपकी कड़ी मेहनत ही आपको सफलता दिलायेगी। आज आपको जल्दबाजी से बचना है, किसी भी मामले में जल्दबाजी ना करें। आपके अपने मित्र हो सकता है आपका साथ ना दें लेकिन आपको इस वजह से परेशान होने की जरुरत नही है। धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा। वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इसलिए किसी से भी बेवजह वाद-विवाद की स्थिति से बचें। जीवनसाथी के लिए व्यस्त दिनचर्या में भी थोड़ा समय जरुर निकालें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गहरा लाल
---------------------------------------
तुला
24-01-2022
आज आपको लगेगा कि आप गुस्से और चिंता की चपेट में आ रहे हैं। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं। लेकिन आप इस परिस्थिति से भी ना घबराएं क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा कि आप कितने पानी में हैं। इससे आप अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नई योजनाएं भी बना सकते हैं। विदेशी निवेश से आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप अपना व्यापार विदेशों में फैलाना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छा समय है। संपत्ति खरीदने के भी संकेत हैं और यदि सोच समझ कर निवेश किया गया तो भविष्य में उसके अच्छे फल मिलेंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग
---------------------------------------
वृश्चिक
24-01-2022
आज आपको हर किसी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए जॉब के अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष के साथ आपके संबध बेहतर रहेंगे। आपको उनसे कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। आज लोगों के ऊपर आपका प्रभाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होने की संभावना है। छात्रों के लिए आज पढांई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए आज के दिन गणेश जी की पूजा कर के विद्या यंत्र धारण करें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
---------------------------------------
धनु
24-01-2022
आज कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। जल्दबाजी में किए गए काम बिगड़ सकते हैं। कोई नकारात्मक संकेत मिले तो संभल जाएं। जोखिम लेंगे तो फालतू दौड़-भाग भी हो सकती है। किसी को उधार पैसा भी न दें। आज आप उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रह सकते हैं, व्यवसायिक जीवन और अपने करियर में वृद्धि के लिए इस ऊर्जा को सकारात्मकता के साथ प्रयोग में ला सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। करीबी पारिवारिक सदस्य आपको झुंझलाहट और जलन का अनुभव कराएंगे। बहस या झगड़े में उलझने की बजाय शांति से यह बताएँ कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
---------------------------------------
मकर
24-01-2022
आज आप लम्बी अवधि के लिए किसी सौदे पर निवेश कर सकते हैं। आपको यह अवसर जल्दी से ग्रहण कर लेना चाहिए। क्योंकि, यह लम्बी अवधि के लिए धन सुरक्षित कर सकता है। जिसे आप वर्षों से सोचते आ रहे थे। आपके भाग्य में किन्ही स्त्रोतों से जमीन प्राप्त करने का योग है। अत: सभी अवसरों को परख लें एवं चालाकी से आगे बढ़ें। आज आपके साथ कोई हादसा घट सकता हैं, जिसमें चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए वाहन चलाते समय या खाना बनाते समय आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत हैं।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
---------------------------------------
कुंभ
24-01-2022
आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी से पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। आपके रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहन के सहयोग से कोई काम शुरू करेंगे, तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग जरूर मिलेगा। शयनकक्ष का रंग हल्का गुलाबी या हल्का हरा रखें, दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
---------------------------------------
मीन
24-01-2022
आज जरूरी काम निपट जाएंगे। सोचे हुए बहुत से काम समय पर पूरे होंगे। परिस्थितियों और महत्वाकांक्षाओं के साथ ताल-मेल बैठ जाएगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। करियर से जुड़ी नई प्लानिंग हो सकती है। लोग आपका साथ देंगे। पैसों के मामले में कुछ फैसलों पर मन मार कर राजी होना पड़ेगा। आप एक्टिव भी रहेंगे। मुमकिन है कि माता-पिता आपकी बात को गलत तरह से समझें, क्योंकि आपने अपनी बात भली-भांति उनके सामने न रखी हो। सुनिश्चित करें कि आपकी बात उन्हें ठीक तरीके से समझ में आए। आज आप अपने प्रिय की मांगों को पूरा करने से बचिए।
भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
---------------------------------------

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.