Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 24, 2022

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर, संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने बालिकाओं को शिक्षा पाठ्य सामग्री हेतु राशि, गर्म कपड़े प्रदान कर किया प्रोत्साहित



रायपुर, दिनांक 24 जनवरी 2022

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर, समाजसेवी संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा आज दिनांक 24 जनवरी 2022 को संस्था रामनगर कार्यालय में गरीब बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा एवं पाठ्य सामग्री हेतु राशि प्रदान कर तथा गर्म कपड़े, स्वेटर वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।



संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश में बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करना है। समाज में व्यापक अत्यधिक ग़रीबी के खिलाफ सामाजिक बुराई जैसे दहेज प्रथा जन्म दिया है जिसने महिलाओं की स्थिति को बद से बदतर (बहुत बुरा) बना दिया है। आमतौर पर माता-पिता सोचते है की लड़कियाँ केवल रुपये खर्च कराती है जिसके कारण वो लड़कियों को बहुत से तरीकों (कन्या भ्रूण हत्या, दहेज के लिये हत्या) जन्म से पहले या बाद में मार देते है, कन्याओं या महिलाओं को बचाने के लिये ये मुद्दे समाज से बहुत शीघ्र खत्म करने की आवश्यकता है।



समाजिक लोगों के बीच उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिये और समाज में लड़कियों की स्थिति को बढ़ावा देने के लिये इसे मनाया जाता है। ये बहुत जरुरी है कि विभिन्न प्रकार के समाजिक भेदभाव और शोषण को समाज से पूरी तरह से हटाया जाये जिसका हर रोज लड़कियाँ अपने जीवन में सामना करती हैं। समाज में लड़कियों के अधिकारों की जरुरत के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिये एक समान शिक्षा और मौलिक आजादी के बारे में विभिन्न राजनीतिक और समुदायिक नेता जनता में भाषण देते हैं।



इस कार्यक्रम में संस्थापक, श्री मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, अरहम खान, योगेश्वर सिन्हा, फराज खान एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।






प्रेषक :-

ज़ुबैर खान,

मिडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad