चकरभाटा पुलिस नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफ्तार।
*चकरभाठा पुलिस ने नशा के विरूध बडी कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफ्तार*।
मिली जाकारी के अनुसार 23.01.22 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि चकरभाठा में एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीला पदार्थ रखा है कि गवाहो को तलब कर हमराह स्टाफ के साथ रवाना होकर मुखबीर के बताये स्थल में जाकर घेराबंदी कर पकडे आरेापी से पुछताछ करने पर अपना नाम लोकेश पाल ऊर्फ लल्ला पिता सीताराम पाल उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 विकास नगर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0 के रहना बताया आरोपी का तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से पेन्ट की जेब से तीन नग सफेद कागज के पैकेट में भूरा पाउडर जैसा पदार्थ (नशीला ब्राउन शुगर) करीबन 09-10 ग्राम ,कीमती करीब 50,000 रूपये एवं नगदी रकम 1100 रूपये तथा एक नग सेमसंग कंपनी का स्क्रीनटच मोबाईल मिला जिसे मौके पर विधिवत जप्ती तथा अन्य कार्यवाही की गयी। आरोपी का यह कृत्य धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के अतर्गत दण्डनीय अपराध होना पाये जाने से आरोपी को हिरासत में लेकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी का कारण बताते हुये गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनो की देकर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया हैा

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.