Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 25, 2022

25 जनवरी को मनाया जायेगा 12 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मनाया जायेगा मतदाता दिवस

 25 जनवरी को मनाया जायेगा 12 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस


प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मनाया जायेगा मतदाता दिवस



     बालाघाट।25 जनवरी 2022 को 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रात: 11 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गिरीश कुमार मिश्रा मतदाताओं को मतदाता दिवस की शपथ दिलायेंगें। इस कार्यक्रम में प्रात: 11 बजे भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का वाचन किया जायेगा और मतदाता सूची में नाम शामिल करने वाले नये मतदाताओं को ईपिक कार्ड का वितरण किया जायेगा।


     राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई जायेगी कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाये रखेंगें तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी मतदान केन्द्र स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नये पंजीकृत मतदाता का बीएलओ द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित बैच लगाकर अभिनंदन किया जायेगा।


     उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के 61 वें स्‍थापना वर्ष पर 25 जनवरी 2011 को तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' का शुभारंभ किया था। तब से प्रति वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad