Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 25, 2022

आज का राशिफल 25 जनवरी 2022 मंगलवार

 


आज का राशिफल 25 जनवरी 2022 मंगलवार


मेष

25-01-2022


 आज आप अपने परिवार की किसी समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे। दूसरे लोग फैसले के लिए आपकी कुशलता व योग्यता पर निर्भर कर रहे हैं। सभी आप पर ही निर्भर हैं, शायद इस बात से आपको कुछ अजीब सा लगे। लेकिन फिर भी उनकी समस्या को सुलझाने का पूरा प्रयास करें। आपकी सहायता को बहुत सराहा जाएगा। अगर आप अपने काम को लेकर सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो अपने जीवन साथी की सलाह लें। आप पाएंगे कि आपका साथी आपकी बात को बड़े ध्यान से सुनेगा और आपको एक अच्छी और सही सलाह देगा। उसकी सलाह मानें और फिर देखें आप कितना लाभ कमा पाते हैं।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : लाल रंग 



 

---------------------------------------


वृष 

25-01-2022


 आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है।  आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। लवमेट के साथ रिश्तें मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होगा। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। गाय को रोटी खिलायें, रूके कार्य पूरे होंगे।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 4


भाग्यशाली रंग : पीला रंग 



 

---------------------------------------


मिथुन 

25-01-2022


 आज आपको सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है। वाहन, मशीनरी के काम सावधानीपूर्वक करें। आज के दिन की सफलता के लिए भगवान शिव की आरधना करके दिन की शुरुआत करे। नौकरी में तरक्की के योग तो बन रहे है, लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। आपको सलाह है कि बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाइएगा।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 2


भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 



 

---------------------------------------


कर्क 

25-01-2022


 कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको अपना ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखना होगा। अपनी जिंदादिली से आप अपनी सभी परेशानियों को आसानी से हल कर लेंगे। आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये। आप अपनी योजना और लक्ष्य को तय कीजिए उसके हिसाब से योजना बनाइये, देखिये कि उसमें कितना बजट लग रहा है। आपको लम्बी अवधि की आर्थिक योजना में अपने लक्ष्य को चुनना आसान होगा लेकिन उसके लिए जरूरी है कि उसी के हिसाब से कुछ आर्थिक योजना भी तैयार की जाए। आज इस काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 



 

---------------------------------------


सिंह 

25-01-2022


 आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रह सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। मंदिर में प्रसाद बांटें , सारी परेशानियां दूर होंगी।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 8


भाग्यशाली रंग : पीला रंग 



 

---------------------------------------


कन्या

25-01-2022


 आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में मनवांछित सफलता मिलेगी। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मीठे खानपान में प्रति रुझान रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज्यादा बातें न करें। परेशानियां भी आज कम हो सकती है। पुराना चला आ रहा कोई कोर्ट केस भी निपट सकता है।



भाग्यशाली दिशा : पूर्व


भाग्यशाली संख्या : 4


भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग 



 

---------------------------------------


तुला 

25-01-2022


 आज काम में आप किसी ऐसी स्थिति में फंस सकते हैं, जिससे आपको निराशा ही होगी। आज शायद आप अपने बॉस से अपनी पदोन्नति की बात करने वाले हैं। हो सकता है, आप जिस परिणाम की उम्मीद कर रहे थे वो आपको ना मिल सके। ऐसे में आपको अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए। यदि आज आप अपने लिये कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिये स्थगित किया जाना चाहिये क्योंकि आपके ग्रह आपके पक्ष में नहीं हैं और इसके चलते निकट भविष्य में नुकसान होने की आशंका है।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 6


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------


वृश्चिक 

25-01-2022


 आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है।जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। अनाथालय में कुछ दान करें, जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा।



भाग्यशाली दिशा : उत्तर


भाग्यशाली संख्या : 5


भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 



 

---------------------------------------


धनु 

25-01-2022


 आज मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। कामकाज के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती हैं। पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखें। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। नौकरी-धंधे में लाभ होगा। पैसों के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। शांत होकर व्यवहार करें। घर परिवार की खुशियां बनी रह सकती हैं पर किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने में समय लग सकता है।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 4


भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग 



 

---------------------------------------


मकर 

25-01-2022


 यदि आपने किसी नवीन नौकरी के लिये आवेदन दिया है तब आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है। यदि आपने आवेदन नही दिया है तो आज का दिन उस आवेदन को भरकर भेज देने का है। आज के दिन अपनी आजीविका को लेकर किसी न किसी नवीन योजना का श्रीगणेश कीजिये। अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्त्रोत बन सकता है।



भाग्यशाली दिशा : पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 9


भाग्यशाली रंग : हरा रंग 



 

---------------------------------------


कुंभ 

25-01-2022


 आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।कारोबारियों को लाभ होगा।छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपके मन में दूसरों की मदद करने का भाव आयेगा।मंदिर में चने की दाल दान करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण


भाग्यशाली संख्या : 1


भाग्यशाली रंग : पीला रंग 



 

---------------------------------------


मीन 

25-01-2022


 करियर के लिहाज से यह दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए। निजी संबंधों में आप साथी के मन को देखते हुए कहीं घूमने जाने का विचार करेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आप आप अकेलापन महसूस करेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें।



भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम


भाग्यशाली संख्या : 2


भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 



 

---------------------------------------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad