दिवंगत जे सी सी जे विधायक देवव्रत सिंह जी के द्वारा वाटर फाल सरईपतेरा से ठाड़पानी 25 लाख की स्वीकृति सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा - पुर्व दिंवंगत विधायक देवव्रत सिंह जी के द्वारा स्वीकृत कराया 25 लाख की लागत से सरईपतेरा से ठाड़पानी वाटर जाने का सड़क निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है ।
देवव्रत सिंह जी 30 अक्टुबर को सरई पतेरा में अंतिम कार्यक्रम में भाग लिये थे उसी दिन बहुत सारे विकास कार्या का स्वीकृत कराये थे उसी मे से एक बड़ा लंबित मांग ग्रामवासीयों के मांग पर 25 लाख से मिट्टी सड़क निर्माण कार्य ठाड़पानी वाटर फाल जाने का मार्ग भी सम्मिलित था ।
जो कार्य वन विभाग एवं देवव्रत सिंह जी के समन्वय से स्वीकृत हुआ जो आज देवव्रत सिंह जी के आकस्मिक निधन पश्चात भी विकास की कड़ी जोरो पर है ।ग्रामवासी उनके द्वारा कराये गये प्रयासों के लिये याद करके आंखे नम हो जाती है जो एक सरई पतेरा ग्रामवासियों व 30 अक्टुबर सभा में समस्त अतिथि रहे वनांचल वासी चन्द्रभूषण यदु , शेरसिंह मेरावी परमात्मा दास मानिकपुरी कमलेश जंघेल लक्ष्मण विश्वकर्मा तौहीद खान राजेश धुर्वे ओंमलाल जनपद सदस्य प्रतिनिधि मंगला सिंह सरपंच बिंदिया बाई एवं वो आखिरी सभा में उपस्थित रहे कर्मचारी अधिकारी थाना प्रभारी टेकाम साहब उस दिन की सांस्कृतिक कार्यक्रम यादे सभी को झकझोर देती है की वो अंतिम सभा इतिहास बनकर रह गई है उसी यादकर सड़क निर्माण कार्य रत मजदुर एवं समस्त ग्राम वासी गम में डुब जाते है ।स्थुल शरीर से तो नही रहे पर उनकी सुक्ष्म शरीर आज भी वनांचल वासियों सहित उनके चाहने वालों के दिल में आज भी अंकित है जो यह एक ऐसा सड़क निर्माण का स्वीकृत कराये है जो पर्यटकों के लिये हमेशा यादगार रहेगा अमिट छाप छोड़ गये जो कभी नही भुलाया जा सकता ठाड़पानी वाटर फाल सरईपतेरा एक पर्यटन क्षेत्र है जो सदियों तक सड़क में जाने वालो को सुगम और आसान बना दिया ।दूर दूर से पर्यटक 2 किलोमीटर तक बीहड़ जंगल के रास्ते से ठाड़पानी की मनोरम दृष्य का लुत्फ उठाने सैलानियों आते थे वो एक दिंवगत राजा साहब देवव्रत हिंह ने युगों का रास्ता खोलकर ऐतिहासिक कार्य को अंजाम तक पहुचाया है ।सभी सरईपतेरा ग्रामवासी सहित वनांचल की ओर से जे सी सी जे स्व: विधायक देवव्रत जी को सादर नमन करते अश्रुपुरित दिल से श्रद्धांजलि अर्पित करते है ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.