पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, हुई जेल
बिरसा/बालाघाट।मलाजखंड पुलिस ने अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी अनुसार 19 जनवरी को मलाजखंड पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना अंतर्गत ग्राम अकलपुर में महिला धर्मीबाई पति भोलाराम यादव की आग में जलने से मौत हो गई है। जिसके बाद मलाजखंड पुलिस ने अकलपुर में घर से आग से जली मृत अवस्था में उसकी पत्नी का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था।
चूंकि घटनास्थल से ही मामला संदेहास्पद होने से पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई। इस पर जांच में मृतका का पति भोलाराम यादव के बयान बार-बार बदल रहे थे। कभी वह कहता था कि मजदूरी करके लौटने पर देखा कि आग लगी है, कभी साथ बैठक टीवी देखने के दौरान पति के बाहर जाने पर लगी आग में जलने की बात कर रहा था।
जिससे पुलिस को उसके बयानों में संदेह होने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पत्नी को जलाकर मारने की घटना को स्वीकार कर लिया। जिसने पुलिस को बताया कि पत्नी धर्मीबाई, घरेलु कार्य नहीं करती थी। जिसको लेकर पत्नी के साथ मारपीट कर उसे कमरे में जला दिया।
आरोपी पति के अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। अंधे हत्याकांड को 48 घंटे के अंदर सुलझाने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में डोमनसिंह मरावी, उपनिरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन, एएसआई कैलाश उइके, आरक्षक सुनील बघेल, अब्दुल गालिब, दिगंबर बिसेन, महिला आरक्षक ललिता बिसेन, चंद्रकला बंजारे और सैनिक पुरूषोत्तम तुरकर का सराहनीय योगदान रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.