मोटरसाइकिल के आमने सामने की भिड़ंत में एक की मौत
बालाघाट -रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम डोंगरमाली में शनिवार की रात में दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक चालक देवराज पिता सेवकराम बनोटे ग्राम भेंडारा की मौत हो गई। जबकि भेजेंद्र पिता विनोद शेंडे व लक्की दोनों निवासी डोंगरमाली घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप कर मर्ग कायम किया है। रामपायली पुलिस के अनुसार शनिवार को देवराज अपने मित्र लक्की के साथ अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने डोंगरमाली पेट्रोल पंप आया था। जब वह पेट्रोल पंप से वापस अपने गांव भेंडारा लौट रहा था, तभी डोंगरमाली की ओर से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।जिससे देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक में पीछे बैठा लक्की और बाइक चला रहा भेजेंद्र शेंडे भी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को तत्काल निजी वाहन से वारासिवनी सिविल अस्पताल लाया गया। जहां देवराज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।भेजेंद्र व लक्की की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया था। जहां लक्की का बालाघाट अस्पताल और भेजेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए उसे नागपुर रिफर किया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.