Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 23, 2022

जिपं सदस्य की पहल से 6 साल से लंबित राशन कार्ड 6 घंटे में बना

जिपं सदस्य की पहल से 6 साल से लंबित राशन कार्ड 6 घंटे में बना 


गुण्डरदेही-  छह साल से एक अदद राशन कार्ड के लिए भटक रहे गरीब परिवार के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान लौटा जब क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर की पहल पर उन्हें नवीन राशन कार्ड छह घंटे में मिल सका जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में अपने तेवर दिखाते हुए गत दिनों जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने सदन की पटल पर तीखे सवाल खड़े करते हुए शीघ्र राशन कार्ड जारी करने की मांग किए थे। ग्राम करंजाबांधा निवासी यादव परिवार को जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर के प्रयासों से कार्ड मिलने पर संबंधित हितग्राही परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर के प्रति आभार प्रकट किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2014 के सर्वे के दौरान करंजाबांधा निवासी केशव यादव का राशन कार्ड यह कहते हुए जमा कर लिया गया था कि भाई के राशन कार्ड में तुम्हारे परिवार का नाम जोड़ दिया जाएगा। लेकिन छह साल बाद भी न तो भाई के राशन कार्ड में इनका नाम दर्ज किया गया और न ही नया राशन कार्ड जारी किया गया। विगत छह सालों से केशव यादव राशन कार्ड के लिए दर दर भटकता रहा लेकिन उनकी इस समस्या का निदान नहीं हो सका इस दौरान उन्होंने प्रत्येक स्तर पर अधिकारी व जनप्रतिनिधियों व कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे  फिर भी राशन कार्ड नहीं बन सका परिवार में दो बच्चे व पत्नी भी निवासरत हैं। बीपीएल सूची में होने के बाद भी राशन कार्ड के अभाव में केशव यादव को किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा था तब उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर से संपर्क किया केशव यादव ने चर्चा में बताया कि इतने सालों तक मेरी व्यथा को कोई सुन ही नहीं रहा था तब जाकर पुष्पेंद्र चंद्राकर ने इसे संज्ञान में लेते हुए राशन कार्ड बनवाया केशव यादव व उनकी पत्नी जिपं सदस्य पुष्पेंद्र चन्द्राकर के निवास स्थान रजोली जाकर उनका आभार जताया 

सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad