सिमगा ब्लॉक हथबंद में शिव सैनिकों ने मनाया बाला साहेब ठाकरे व सुभाषचन्द्र की जयंती
सदैव देशहित में बेबाक बयान से जाने जाते थे बाला साहेब : ईश्वर प्रसाद निषाद
जिला अध्यक्ष संतोष यदु के आदेशानुसार सिमगा ब्लाक के हथबंद में शिव सैनिकों ने मनाई बाला साहेब ठाकरे व सुभाषचन्द्र बोस की जयंती। हथबंद के स्थानीय बाजार चौक में स्थित शिवसेना त्रिशूल चबुतरा में शिव सैनिकों ने जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद के नेतृत्व में बाला साहेब व सुभाषचन्द्र की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुजन करते लोगों को मिठाई खिलाकर मनाया। श्री निषाद ने बताया कि साहेब व बोस सदैव देशहित में आगे रहे हैं। उनके चले व बताए मार्गो पर हमे भी चलना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव के साथ ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल, हथबंद शक्ति केन्द्र अध्यक्ष जागेश्वर वर्मा, हथबंद ग्राम उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ध्रुव, धोधा अध्यक्ष विक्की लहरे, पौसरी अध्यक्ष जितेंद्र साहू, उड़ेला अध्यक्ष सोमु वर्मा, रिंगनी कोमल यादव, उपाध्यक्ष कुलेश्वर देवदास, लावर भाटापारा राजु पाल, किसान सेना ठकेश चतुरे, गजानन साहू आदि शिव सैनिक उपस्थित थे।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.