कच्ची महुआ शराब ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार
0 मामला चिल्हाटी थाने का
अंबागढ़ चौकी-: असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को चिल्हाटी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
चिल्हाटी थाना प्रभारी बिलकिश खान से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम बोगटोला में 2 लोगो के द्वारा अपनी मोटरसाइकिल में कच्ची शराब ले जाने की सूचना मिली, तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा टीम गठीत की गयी, वही कच्ची शराब ले जाते 2 आरोपीयो को दबोचा गया, पुलिस के अनुसार आरोपीयो के नाम लेखराम लेन्झारें पिता छगनलाल लेन्झारें उम्र 33 वर्ष एवं जगनुराम यादव पिता जिरजोधन यादव उम्र 60 वर्ष दोनों निवासी ग्राम तोयागोंदी बताया गया, दोनों आरोपियों के पास से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त किया गया, दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.