31 जनवरी को "विश्वासघात दिवस पर केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेते समय वायदा किया था ...
केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेते समय वायदा किया था कि (1) कृषि उपजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिये कमेटी का गठन किया जायेगा (2) आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमें वापस लिये जायेंगे,
(3) आंदोलन काल में शहीद होने वाले किसानों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जायेगी आदि
सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया है, राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा ने निर्णय लिया है कि 31 जनवरी को किसानों द्वारा "विश्वासघात दिवस" के रूप में मनाया जायेगा
पूरे देश में वायदे पूरा करने के लिये आंदोलन किया जायेगा,
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन द्वारा भी 31 जनवरी को आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है,
दुर्ग, नगपुरा, बोरी में 11बजे और अण्डा में 12 बजे प्रदर्शन किया जायेगा
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए हाथों में मांगों से संबंधित पोस्टर लेकर वर्चुअल आंदोलन किया जायेगा ।
एड. राजकुमार गुप्त द्वारा जानकारी प्राप्त
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.