महिला का नाम मालती बेसरा वर्तमान में पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार किया पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश में लग गई
दुर्ग - सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है इसी के तहत शुक्रवार को दुर्ग सूर्या होटल के करीब सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई
जानकारी के मुताबिक महिला कैलाश नगर दुर्ग की निवासी है और अपने कार्य के लिए घर से निकली थी लेकिन तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई महिला का नाम मालती बेसरा बताया जा रहा है
आपको बता दें की सूर्या होटल के करीब परिवहन का अत्यधिक दबाव रहता है और भारी मालवाहक ट्रक रोजाना ही उस मार्ग पर से होकर गुजरते हैं और भारी वाहनों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि
यदि जल्दी में उन्हें रोकना भी चाहे तो वह रुक नहीं पाते और अनियंत्रित हो जाते हैं अनियंत्रित होकर किसी ना किसी घटना को अंजाम दे ही देते हैं जैसा कि शुक्रवार की सुबह देखने को मिला अब मौके पर इकट्ठे भीड़ व महिला के परिजनों का कहना है कि
महिला की लाश तब तक नहीं उठाई जाएगी जब तक ट्रक वाले की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। फील हाल मोके पर पहुंची मोहन नगर पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश में लग गई है वर्तमान में पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार किया है
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.