रायपुर, 18 जनवरी 2022
संस्था, अवाम ए हिन्द ने गरीबों बेसहारे, निशक्तजनों, शासकीय अस्पतालों में दूरदराजो से इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजनों को 383 दिन निःशुल्क भोजन वितरण के साथ संक्रमण से बचाव हेतु मास्क वितरण किया गया : संस्थापक, मो. सज्जाद खान
संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वाधान में माह जनवरी 2021 से चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के तहत निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के आज 383वें दिन शहर के विभिन्न जगहों, फुटपाथ एवं शासकीय डीकेएस अस्पताल दूर दराज से इलाज के लिए आये जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण किया गया साथ ही बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क वितरण कर लोगों को साफ़ स्वच्छ रहने के प्रति जागरूक किया।
इसके साथ साथ संस्था, द्वारा रात्रीकालीन को ठंड और शीत लहर से बचाने के लिए जरूरतमंद वृद्धजनों, महिलाओं बच्चों एवं बुजुर्गों को गर्म कपड़ें कंबल, शाल, स्वेटर वितरित किया जा रहा है। संस्था द्वारा यह कार्य अस्पताल धार्मिक स्थलों के आसपास गरीब मोहल्ले बस्तियों फुटपाथ पर जिंदगी जीने वाले लोगों को मानवीय संवेदनाओं के मद्देनजर रखते जरूरतमंदो को कंबल गर्म कपड़े वितरण कर यह सेवाएं प्रदान करेगी।
इस सेवा कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पंडित अनिल शुल्क, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, योगेश्वर सिन्हा, ज़ुबैर खान, अनमोल जैन, राजकुमार साहू एवं अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.