Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 18, 2022

बांकेबिहारी का दर्शन कर सीएम बघेल ने वृंदावन में किया चुनाव प्रचार

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


वृंदावन - उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार के लिये इन दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश में डेरा डाले हुये हैं। आज वे मथुरा में कांग्रेस के प्रचार पर थे। सबसे पहले वृंदावन में उन्होंने बांके बिहारी जी के मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजन कर कांग्रेस के जीत की कामना की। इस अवसर पर सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी एवं गोपी गोस्वामी एवं मोहन गोस्वामी ने विधि विधान से पूजन कराकर मुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान करते हुये भगवान का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया। वहीं वृंदावन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के सीएम का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बांकेबिहारी जी की पूजा अर्चना के बाद सीएम बघेल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश का विधानसभा चुनाव एक महाभारत के समान है , जिसमें कांग्रेस सत्य को लेकर आगे बढ़ रही है। भगवान श्रीकृष्ण से बड़ा कोई राजनीतिज्ञ नही है। जिस तरह से भगवान श्रीकृष्ण ने कौरवों के खिलाफ पांडवों को जीत दिलायी थी उसी तरह से मैं उन्हें आज निमंत्रण देने आया हूं कि वे चुनावी महाभारत में मुझे भी जीत दिलायें। मुझे विश्वास है कि सत्य की ही जीत होगी। उत्तर प्रदेश में आम जनता के साथ मजदूर , महिला , नौजवान की जो लड़ाई है उसे कांग्रेस पार्टी ही लड़ रही है।सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का जबरदस्त नारा दिया है , जो आधी आबादी से जुड़ता है। उनके इस नारे के साथ आधी आबादी कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रही है और इस बार आधी आबादी के समर्थन से ही फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। चाहे वह उत्तरप्रदेश हो और चाहे कहीं भी हो , हर जगह कांग्रेस अपना परचम लहरायेगी।मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि साधु संतों के चरणों में बैठकर ज्ञान लिया जाता है और पहली बार देखा है कि पीएम मोदी तो सीएम योगी के कंधों पर हाथ रख रहे हैं। या तो वे योगी को संत नहीं मानते और अगर मानते हैं तो पीएम ने साधु संतों का अपमान किया है। उसी दिन समझ आ गया कि योगी का कद घट गया है अयोध्या की जगह उनको गोरखपुर घर मे जा कर बैठा दिया गया। मंदिर में दर्शन के बाद वे शहर में प्रचार के लिये निकल गये। लोगों से संपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से आम जनता परेशान हो चुकी है। कांग्रेस किसान , मजदूर , महिलाओं , नौजवानों की लड़ाई लड़ रही है। बताते चलें कांग्रेस और भाजपा के लिये मथुरा-वृंदावन की सीट काफी महत्वपूर्ण है। भाजपा से यहां ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मैदान में हैं। वहीं भूपेश बघेल के प्रचार में आने से कांग्रेस को भी हिम्मत मिल रही है। माना जा रहा है यहां इस बार बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad