दिनांक-24/01/2022
चौकी दामापुर थाना कुंण्डा जिला- कबीरधाम (छ.ग.)।
सटोरिया चढा पुलिस के हत्थे” 450रु, नगदी रकम एवं 1000रु का सटटा पटटी जप्त।
सटोरियों के विरुद्ध अप.क. 27/21 धारा 04क सटटा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
जिले में जुआ, सट्टा, आबकारी एवं गाँजा तस्करी पर अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अति०पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेंन्द्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी दामापुर स.उ.नि. रघुवंश पाटिल के नेतृत्व में आज दिनांक- 24/01/2022 को जुर्म जरायम पतासाजी हेतु पुलिस टीम टाउन/देहात रवाना किया गया था, दौरान पेट्रोलिंग के मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम डोंगरियाखुर्द में आरोपी राज पिता हीरासिंह कुर्रे उम्र 20 साल सा. डोंगरियाखुर्द चौकी दामापुर थाना कुंण्डा जिला कबीरधाम जो पानी टंकी के पास सटटा पटटी लिखकर अवैध धन अर्जित कर रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल चौकी टीम के द्वारा रेट कार्यवाही किया गया तथा आरोपी को रंगे हाथों सटटा खेलाते पकड़ा गया जिसके कब्जे से 450/रु कुल नगदी रकम एवं 01 नग सट्टा पट्टी, 01 नग डाटपेन जप्त कर आरोपी को गिरप्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी दामापुर, सउनि रघुवंश पाटिल, प्र. आर. 355 रघुनंदन चंद्रवंशी, आर. 493 हिरेश सिंह ठाकुर, सैनिक 75 खगेश्वर साहु का सराहनीय योगदान रहा है।। CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.