लूट व चोरी के 01 आरोपी सहित अपचारी बालक पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद। जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में हुए चोरी के मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के द्वारा आरोपियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकश्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी व उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल राजेश बागडे़ के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी साईबर सेल बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार किया गया।
पहले प्रकरण 18.11.2021 को प्रार्थी लोकेन्द्र सिन्हा जूंगेरा स्थित दुकान बूढादेव मोबाईल दुकान का शटर तोडकर 2 अज्ञात चोर द्वारा प्रवेषकर उनके मोबाईल हैण्डसेट,ईयरफोन, मोबाईल कवर चोरी कर फरार हो गये थे। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्र 20/2021 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध किया गया। उक्त अपराध में अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु टीम गठित कर भेजा गया था। टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से प्रकरण के अज्ञात आरोपियो के संबध में जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी 1.कुनाल पटेल पिता सुनील कुमार पटेल उम्र 18 साल निवासी वार्ड क्र 2 मरारपारा बालोद 2. अपचारी बालक जिला बालोद को चोरी के मोबाईल सहित गिरफ्तार किया गया।
दूसरे प्रकरण में प्रार्थी हलेष कुमार सिवाने पिता नारद राम सिवाने पता -पेंवरो थाना गुरूर जिला बालोद के द्वारा थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि दिनांक 18.11.2021 को प्रार्थी व उसके भाई विकास कुमार सिवाने पिता लोमष राम सिवाने एसएससी परिक्षा दुर्ग से देकर वापस जिला अस्पताल बालोद से अपने निवास स्थाना ग्राम पेवरों जा रह थे कि रास्ते मे झलमला के पास उनके मोटरसायकल का पेट्रोल खत्म हो गया जिससे वे दोनो मोटर सायकल को पैदल झलमला पेट्रोल पंप जा रह थे कि वही पास 2 युवक एक्टीवा स्कूटी में आये और पेट्रोल दिलाने के नाम से हलेष कुमार सिवाने को बैठा कर हिरापुर तिराहा के पास ले जाकर उसे डरा धमका कर उसके साथ मारपीट कर उसके मोबाईल फोन व पावरबैंक नगदी रकम लूट किए फिर दो युवको द्वारा उसके भाई विकास कुमार सिवाने के पास जाकर उसे डराधमका कर उसके साथ मारपीट कर उसके मोबाईल फोन व नगदी रकम लूट कर फरार हो गये। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्र 21/2021 धारा 392,506,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। उक्त अपराध में अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु टीम गठित कर भेजा गया था। टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से प्रकरण के अज्ञात आरोपियो के संबध में जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी 1.कुनाल पटेल पिता सुनील कुमार पटेल उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्र 2 मरार पारा बालोद थाना बालोद 02. अपचारी बालक को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त लूट व चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी व 1 अपचारी बालक की गिरफ्तारी में प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक रोहित मालेकर ,थाना प्रभारी बालोद मनीष शर्मा ,सउनि धरम भूआर्य , प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही, विपिन गुप्ता, पूरन प्रसाद देवांगन, राहुल मनहरे,आकाश दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.