Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 24, 2022

ग्रामपंचायत लालपुर में 148वी वाहिनी ने लगाया कैम्प सालेटेकरी के सीआरपीएफ के जवानों ने कैम्प लगाकर ग्रामीणों को वितरित किया घरेलू सामान

 ग्रामपंचायत लालपुर में 148वी वाहिनी ने लगाया कैम्प


सालेटेकरी के सीआरपीएफ के जवानों ने कैम्प लगाकर ग्रामीणों को वितरित किया घरेलू सामान



बिरसा/बालाघाट। बालाघाट जिले के अंतिम छोर पर बसा अतिनक्सल प्रभावित लालपुर ग्रामपंचायत के लगभग आधा दर्जन गांवो के ग्रामीणों को  148वी वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केंद्र सरकार महानिदेशक के आदेशानुसार मंडला के जवानों ने सालेटेकरी पुलिस चौकी स्थित लालपुर ग्रामपंचायत कार्यालय में कैम्प लगाकर घरेलू सामान का वितरण किया।सीआरपीएफ जवानों के द्वारा समय समय पर उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन कर बटालियन के सहायक कमान अधिकारी डी.पी.यादव और निरीक्षक सैय्यद जिमल अहमद के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामपंचायत लालपुर के लगभग आधा दर्जन गांवों  के ग्रामीणों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के साथ-साथ उन्हें तत्काल सहायता व राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई. लालपुर ग्रामपंचायत के धामणगांव,तेन्दुडीह, मठारी, मासूलवाडा,तोरगा आदि गांवों के  ग्रामीण जिसमें महिलाएं, पुरूष व बच्चे भी शामिल होकर आयोजन का लाभ लिया।उक्त गांवों से आए ग्रामीणों को सहायक कमान अधिकारी डी.पी.यादव व निरीक्षक सैय्यद जीमल अहमद के द्वारा कम्बल,  मच्छरदानी, सोलर लाईट,बालीबाल,बैडमिंटन स्कूल बैग, कापी, पेंसिल,बर्तन आदि घरेलू व जरूरी सामान दिया गया.

सहायक कमान अधिकारी डी.पी.यादव ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेशानुसार सुदूरवर्ती जंगल में जहां विकास योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच रही है, वहां के लोगों को जरूरत का सामान देकर उन्हें लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रहती है. सीआरपीएफ ग्रामीणों की सेवा, सहयोग व सुरक्षा में सदैव तत्पर्य रहती है और आगे भी रहेगी. ग्रामीण हमें अपना दोस्त समझें और समाज में अशांति व दहशत फैलाने वाले देश व समाज के दुश्मनों के बारे में सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहें, जिससे हम क्षेत्र में शांति निरंतर कायम कर सकें. हमारे जवान आपकी सेवा व सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. सीआरपीएफ के इस कार्य से ग्रामीण काफी खुश नजर आए. इस आयोजन में ग्रामपंचायत सरपंच व सचिव, रोजगार सहायक तथा भारी संख्या में ग्रामीण व शिक्षक तथा सीआरपीएफ के जवानो के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad