Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 24, 2022

उपचुनाव : नवनिर्वाचित 6 सरपंचों को सम्पत अग्रवाल ने किया सम्मान सम्मान समारोह में सरपंचों ने ली नीलांचल सदस्यता, कहा- मिलकर करेंगे सेवा कार्य

 उपचुनाव : नवनिर्वाचित 6 सरपंचों को सम्पत अग्रवाल ने किया सम्मान


सम्मान समारोह में सरपंचों ने ली नीलांचल सदस्यता, कहा- मिलकर करेंगे सेवा कार्य




बसना। नीलांचल सेवा समिति द्वारा सोमवार को क्षेत्र के 6 नव निर्वाचित  सरपंचो का नीलांचल भवन बसना में 'सम्मान' किया गया। 



गौरतलब है कि हाल ही में हुए पंचायती उपचुनाव में बसना क्षेत्र अंतर्गत सरपंचों के आकस्मिक निधन एवं पदत्याग के कारण रिक्त पदों के लिए ग्राम पंचायत सागुनढाप, भोकलुडीह, सलडीह, गोडमर्रा, जबलपुर, लहरौद एवं जगदीशपुर (इस्तीफा) ग्राम पंचायत में उपचुनाव हुए है।


जिसमे ग्राम पंचायत सागुनढाप से श्रीमती संजुक्ता हेमलाल भोई, ग्राम पंचायत भोकलूडीह से खीरसागर साहू, ग्राम पंचायत सलडीह से श्वेत प्रधान, ग्राम पंचायत गोडमर्रा से खेमराज प्रधान, ग्राम पंचायत जबलपुर से विक्रम प्रधान, ग्राम पंचायत जगदीशपुर से श्रीमती अर्चना टोप्पो विजयी रहीं। उपचुनाव में इन 6 सरपंचों को नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं बसना नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल ने जीत की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित सरपंचों को पुष्पहार से आत्मीय स्वागत कर साल-श्रीफल के साथ उपहार भेंटकर कर सम्मान किया। श्री 


उक्त कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के विधिक सलाहकार एवं पार्षद शीत गुप्ता, मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, बसना सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, सह प्रभारी द्वय विकास वाधवा, आकाश सिन्हा, सलडीह सेक्टर प्रभारी संतोष मांझी, पथरला सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र प्रधान, सांकरा सेक्टर प्रभारी सोनू छाबड़ा, सह प्रभारी सलडीह ब्रजेंद्र प्रधान, सह प्रभारी पथरला द्वय गोपाल गड़तिया, अजय प्रधान, जोन प्रभारी जगदीशपुर मोहित प्रधान, जगदीशपुर सरपंच प्रतिनिधि अजय कुलदीप, फगुलाल साहू, त्रिविक्रम प्रधान, सोहित नायक, उजेश प्रधान, पदमलोचन बगर्ती , लक्ष्मीनारायण सिदार, अरुण भोई, जीवर्धन प्रधान, हेमलाल भोई, श्रीनिवास साहू, सुवर्धन प्रधान, नीलांचल के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



नवनिर्वाचित सरपंचों ने ली नीलांचल सदस्यता


नीलांचल के संस्थापक सम्पत अग्रवाल के सेवा कार्यो से प्रभावित होकर सरपंचो ने नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता ग्रहण की। श्री अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को पंचायत कार्मिकों के साथ आपसी सामंजस्य के साथ निष्पक्ष एवं पूर्ण ईमानदारी से बिना भेदभाव के पंचायत क्षेत्र का विकास कार्य करने कहा। वही सरपंचों ने भी नीलांचल सदस्यता लेने के पश्चात श्री अग्रवाल के साथ मिलकर क्षेत्र में सेवा कार्य करने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad