खैरागढ़-पेड़ से टकराई इग्निस,सीट बेल्ट ने बचाई जान
ख़ैरागढ़ 00 बिलासपुर से ख़ैरागढ़ जैन मंदिर आ रहे अजय जैन और उनकी पत्नी बड़े हादसे से बच गए। मारुति इग्निस कार पेड़ से जा टकराई। सीट बेल्ट की वजह से किसी को गंभीर चोंट नहीं आई। हादसा पिपरिया में हुआ,जहां छुईखदान की ओर से आ रही इग्निस कार ट्रक के ओवरटेक से बचने के चक्कर में पेड़ से जा टकराई। ड्राइवर सहित कार में सवार अजय जैन को मामूली चोंट आईं। वहीं उनकी पत्नी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। खैरागढ़ सिविल अस्पताल में सभी इलाज किया जा रहा है।
सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.