Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 22, 2022

बिलासपुर मे कांग्रेस नेता के घर हुई डकैती का खुलासा 4, गिरफ्तार


बिलासपुर मे कांग्रेस नेता के घर हुई डकैती का खुलासा 4, गिरफ्तार 

बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा 

बिलासपुर. कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता के घर घुसकर नकाबपोश डकैतों ने महिलाओं को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. डकैतों ने घर की महिलाओं को बंदूक दिखाकर धमकाया. अलमारी से सोने-चांदी के गहने और नगदी लूटकर फरार हो गए थे. घटना मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट की है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुटी थी. आज बिलासपुर एसपी पारूल माथुर ने पूरे मामले का खुलासा किया.जानकारी के मुताबिक दर्रीघाट में रहने वाले टाकेश्वर पाटले कांग्रेस के जिला सचिव हैं. उनके घर 13 जनवरी की सुबह जब टाकेश्वर पटेल घर से बाहर थे तब सुबह 11 बजे के करीब 8-9 युवक उनके घर पहुंचे. सभी ने हेलमेट और मास्क पहना था.डकैतों ने बंदूक दिखाकर महिलाओं को धमकाया, फिर उनके हाथ रस्सी से बांध दिए और अलमारी में रखे नकद और सोने-चांदी के गहनों को लूटकर भाग निकले. सूचना पाकर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे. परिजनों के मुताबिक इस डकैती में करीब 2.5 लाख नकद और करीब 1.5 लाख के जेवर डकैत लेकर फरार हुए थे.


पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों का एक सीसीटीवी फुटेज जांच के दौरान मिला था. जिसमें 3 बाईक में डकैती की घटना को अंजाम देने पहुंचे आरोपी दिखाई दिए थे. इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया और डकैतों को पकड़ने में बिलासपुर पुलिस ने सफलता हासिल की.

एसएसपी ने बताया कि मामले में 4 डकैत गिरफ्तार कर लिए गए है. एसएसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त एक कट्टा एक पिस्टल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. वहीं इस मामले में 6 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस के मुताबिक ये पूरा विवाद जमीन विवाद व पुरानी रंजीश और माता पिता के जेल भेजे जाने से था क्षुब्ध होकर उड़ीसा के हार्डकोर क्रिमनल के साथ डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था

ये है

गिरफ्तार आरोपी के नाम

आनंद टोप्पो ऊर्फ टोनी पिता सुशील टोप्पो उम्र 22 साकिन मॉल गोदाम बस्ती वार्ड नंबर 10 जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा

छोटू सिंह पिता बबलू सिंह उम्र 23वर्ष साकीन बसंती कॉलोनी वार्ड नंबर 09 थाना उदित नगर जिला सुंदरगढ़

अजय कुमार ध्रुव पिता अमर सिंह ध्रुव उम्र 21 वर्ष सकीं लावर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

दुर्गेश ध्रुव ऊर्फ रूपेश पिता विजय ध्रुव उम्र 28 वर्ष साकीन गणेशनगर नयापारा सिरगिट्टी जिला बिलासपुर

जाने आरोपियों के पास से पुलिस को क्या-क्या मिला

1 05 नग मोबाइल फोन, 01 कट्टा, 01 पिस्टल, नगदी रकम 5000 रुपये

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad